Arth ke Aadhar par Vakya Bhed Class 9 | Hindi Grammar Arth ki Drishti se Vakya Bhed | अर्थ की दृष्टि से वाक्य-भेद और परिवर्तन हिंदी व्याकरण

50

Arth ke Aadhar par Vakya Bhed Class 9 | Hindi Grammar Arth ki Drishti se Vakya Bhed | अर्थ की दृष्टि से वाक्य-भेद और परिवर्तन हिंदी व्याकरण



अर्थ के आधार पर वाक्य के 8 भेद होते हैं-

1- विधान वाचक वाक्य
2- निषेधवाचक वाक्य
3- प्रश्नवाचक वाक्य
4- विस्मयादिबोधक वाक्य
5- आज्ञावाचक वाक्य
6- इच्छावाचक वाक्य
7- संकेतवाचक वाक्य
8- संदेहवाचक वाक्य


1.वि‌‌धानवाचक वाक्य - 

वह वाक्य जिससे सामान्य कथन का पता चले, वि‌‌धानवाचक वाक्य कहलाता है। जैसे -

हरियाणा एक राज्य है।
सुरेश एक अच्छा खिलाड़ी है।
सोहन पुस्तक पढ़ता है।


2. निषेधवाचक वाक्य :

जिन वाक्यों से नकारात्मकता का भाव प्रकट हो, वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। जैसे-

सोहन पुस्तक नहीं पढ़ता है।
वह इस काम को नहीं करेगा।



यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!



3. प्रश्नवाचक वाक्य -

जिन वाक्यों से प्रश्न होने का भाव प्रकट हो, वे प्रश्नवाचक वाक्य कहलाते हैं। जैसे -

आपका क्या नाम है?
तुम्हारा जन्म कब हुआ था?
राम के पिता का नाम क्या है?


4. आज्ञावाचक वाक्य -

जिन वाक्यों में आज्ञा प्रकट की जाए अथवा आदेश दिया जाए वे वाक्य आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं जैसे -

यह कार्य करिए।
इस पाठ को पढ़ो।
चुप रहो।
बाहर जाओ।
तुम्हें कल इस पुस्तक को देना है।


5. विस्मयादिवाचक वाक्य - 

वे वाक्य जिनमें हर्ष, शोक, घृणा आदि का भाव प्रकट हो, उन्हें विस्मयादिबोधक वाक्य कहते हैं। जैसे -

वाह! क्या बात है।
हाय! कितना गलत हुआ।
ओह! जानकर दुख हुआ।


6. इच्छावाचक वाक्य - 

जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा आशीर्वाद का बोध होता है, वे इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं। जैसे-

ईश्वर तुम्हारी लंबी आयु करें।
तुम्हारा नव वर्ष अच्छा गुजरे।


7. संकेतवाचक वाक्य- 

जब कोई बात दूसरी बात पर आश्रित हो अथवा संकेत करें उन्हें संकेतवाचक वाक्य अथवा  शर्तबोधक वाक्य कहते हैं। जैसे-

यदि तुम अच्छी मेहनत करते तो प्रथम आते।
तुम दिल्ली चलोगे तो मैं चलूंगा।


8. संदेहवाचक वाक्य - 

जिन वाक्यों में शक उत्पन्न सोने का भाव हो अथवा सन्देह हो उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। जैसे-

रितिक पढ़ रहा होगा।
शायद मैं कल जाऊंगा।



अर्थ के आधार पर वाक्य भेद के प्रश्न अभ्यास


अर्थ की दृष्टि से निम्नलिखित वाक्यों के भेद बताइए


1. अशोक कलिंग के राजा थे।

2. अरे! आज कुमार नहीं आए।

3. रेखा दसवीं में पढ़ती है।

4. आप जा सकते हैं।

5. अहा! कैसा सुंदर दृश्य है।

6. शायद वह कल यहाँ पहुँच जाए।

7. यहाँ शोर मत करो।

8. यदि गेंद घूमेगी तो भारत मैच जीत जाएगा।

9. अहा ! कैसा सुंदर दृश्य है।

10. आपकी यात्रा शुभ हो।

11. गीता आ जाती तो रागिनी चली जाती।

12. संजय अजमेर नहीं जाएगा।

13. ईश्वर आपको सुख और शांति दे

14. आपका घर कहाँ है?

15. मैं चाहता हूँ कि तुम एक गीत गाओ।

16. शायद वह सो रहा है।

17. यदि बचपन में गलती न की होती तो जीवन कुछ और ही होता।

18. कृपया इधर से जाएँ। 



आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!





19. तुम्हारी किताबें कहाँ हैं?

20. महिमा कल स्कूल नहीं गई।

21. राकेश की इच्छा है कि वह खूब पढ़े।

22. अरे! यह चोट कैसे लगी।

23. दीवार पर मत लिखो।

24. आप दिल्ली से कब आए?

25. बच्चे मैदान में खेलते हैं।

26. धत् सब गड़बड़ कर दिया।

27. दस बज गए, अब तुम जाओ।

28. यदि पेड़ों को काटने से रोका जाता तो प्रदूषण इतना न बढ़ता।

29. काव्या चित्र में रंग भर चुकी होगी। 

30. चलो तुम गाना सुनाओ।

31. क्या पिताजी आ गए?

32. वह कभी चुप नहीं रहता।

33. शायद वह कल आएगा। 

34. मैं कल कलकत्ता गया था।


उत्तर- 1- विधानवाचक 2- विस्मयवाचक 3- विधानवाचक 4- आज्ञावाचक 5- विस्मयवाचक 6- संदेहवाचक 7- आज्ञावाचक 8- संकेतवाचक 9- विस्मयवाचक 10- इच्छावाचक 11- संकेतवाचक 12- निषेधवाचक 13- इच्छावाचक 14- प्रश्नवाचक 15- इच्छावाचक 16- संदेहवाचक 17- संकेतवाचक 18- आज्ञावाचक 19- प्रश्नवाचक 20- निषेधवाचक 21- इच्छावाचक 22- विस्मयवाचक 23- निषेधवाचक 24- प्रश्नवाचक 25- विधानवाचक 26- विस्मयवाचक 27- आज्ञावाचक 28- संकेतवाचक 29- संदेहवाचक 30- आज्ञावाचक 31- प्रश्नवाचक 32- निषेधवाचक 33- संदेहवाचक 34- विधानवाचक




अर्थ के आधार पर वाक्य-परिवर्तन

एक प्रकार के वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य बदलना ही वाक्य परिवर्तन कहलाता है।

(क) - विधानवाचक वाक्य का परिवर्तन==>


जैसे ==> मुकेश सब्जी बनाता है।

1 - विधानवाचक वाक्य ==> मुकेश सब्जी बनाता है।
2 - आज्ञावाचक वाक्य ==> मुकेश सब्जी बनाओ।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> मुकेश सब्जी नहीं बनाता है।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या मुकेश सब्जी बनाता है?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==>वाह! मुकेश सब्जी बनाता है।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश मुकेश सब्जी बनाता।
7 - संदेहवचक वाक्य ==> मुकेश सब्जी बना रहा होगा।
8 - संकेतवाचक वाक्य ==> यदि मुकेश सब्जी बनाता तो वह भूखा न रहता।


(ख) - आज्ञावाचक वाक्य का परिवर्तन ==>


जैसे ==> रोहन यह पाठ लिखो।

1 - विधानवाचक वाक्य ==> रोहन यह पाठ लिखता है।
2 - आज्ञावाचक वाक्य ==> रोहन यह पाठ लिखो।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> रोहन यह पाठ नहीं लिखता।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या रोहन यह पढ़ लिख रहा है?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==> अरे! रोहन पाठ लिखता है।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश! रोहन पाठ लिखता।
7 - संदेहवचक वाक्य ==> शायद रोहन पाठ लिख रहा होगा।
8 - संकेतवाचक वाक्य ==> अगर रोहन पाठ लिखता तो उसका काम पूरा हो जाता।


(ग) - निषेधवाचक वाक्य का परिवर्तन ==>


जैसे ==> बच्चे बाहर नहीं खेलते थे।

1 - विधानवाचक वाक्य ==> बच्चे बाहर खेलते थे।
2 - आज्ञावाचक वाक्य ==> बच्चोंं बाहर खेलो।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> बच्चे बाहर नहीं खेलते थे।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या बच्चे बाहर नहीं खेलते थे ?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==>  अरे! बच्चे बाहर खेलते थे।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश ! बच्चे बाहर खेलते।
7 - संदेहवचक वाक्य ==> संभव है बच्चे बाहर खेलते हो।
8 - संकेतवाचक वाक्य ==> अगर बच्चे बाहर खेलते तो फिट रहते।



यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!



(घ) - प्रश्नवाचक वाक्य का परिवर्तन ==>


जैसे ==>  क्या माता-पिता बात कर रहे हैं?

1 - विधानवाचक वाक्य ==> माता-पिता बात कर रहे हैं।
2 - आज्ञावाचक वाक्य ==> माता-पिता बात करो।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> माता-पिता बात नहीं कर रहे हैं।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या माता-पिता बात कर रहे हैं?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==> वाह! माता-पिता बात कर रहे हैं।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश माता-पिता बात करते।
7 - संदेहवाचक वाक्य ==>  हो सकता है कि माता-पिता बात कर रहे हों।
8 - संकेतवाचक वाक्य ==> यदि माता-पिता बात करते तो बात समझ आ जाती।


(ङ) - विस्मयादिवाचक वाक्य का परिवर्तन ==>


जैसे ==> अरे ! बहुत तेज हवा चल रही है।

1 - विधानवाचक वाक्य ==> बहुत तेज हवा चल रही है ।
2 - आज्ञावाचक वाक्य ==> बहुत तेज हवा चले।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> बहुत तेज हवा नहीं चल रही है।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या बहुत तेज हवा चल रही है?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==> अरे ! बहुत तेज हवा चल रही है।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश! बहुत तेज हवा चले।
7 - संदेहवचक वाक्य ==> संभव है बहुत तेज हवा चले।
8 - संकेतवाचक वाक्य ==> यदि बहुत तेज हवा चलती तो गर्मी मिट जाती।


(च) - इच्छावाचक वाक्य का परिवर्तन ==>


जैसे ==> काश ! मुन्ना साईकिल चलाता।

1 - विधानवाचक वाक्य ==> मुन्ना साईकिल चलाता है।
2. आज्ञावाचक वाक्य ==> मुन्ना साईकिल चलाओ।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> मुन्ना साईकिल नही चलाता है।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या मुन्ना साईकिल चलाता है?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==> वाह ! मुन्ना साईकिल चलाता है।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश ! मुन्ना साईकिल चलाता।
7 - संदेहवचक वाक्य ==> शायद मुन्ना साईकिल चलाता है।
8 - संकेतवाचक वाक्य==> यदि मुन्ना साईकिल चलाता तो सीख जाता।


(छ) - संदेहवाचक वाक्य का परिवर्तन ==>


जैसे ==> शायद रोहन मध्यप्रदेश जा चुका है।

1 - विधानवाचक वाक्य ==> रोहन मध्यप्रदेश जा चुका है।
2 - आज्ञावाचक वाक्य ==> रोहन मध्यप्रदेश जाओ।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> रोहन मध्यप्रदेश नही गया था।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या रोहन मध्यप्रदेश जा चुका है?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==> ओह..हो ! रोहन मध्यप्रदेश जा चुका है।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश ! रोहन मध्यप्रदेश जाता।
7 - संदेहवचक वाक्य ==> संभव है रोहन मध्यप्रदेश जाए।
8 - संकेतवाचक वाक्य ==> यदि रोहन मध्यप्रदेश जाता तो अच्छा रहता।


(ज) - संकेतवाचक वाक्य का परिवर्तन ==>


जैसे ==> यदि मुकेश मेरे पास आता तो मैं कर्नाटक चला जाता।

1 - विधानवाचक वाक्य ==> मुकेश मेरे पास आया था।
2 - आज्ञावाचक वाक्य ==> मुकेश मेरे पास आओ।
3 - निषेधवाचक वाक्य ==> मुकेश मेरे पास नही आया था।
4 - प्रश्नवाचक वाक्य ==> क्या मुकेश मेरे पास आया था?
5 - विस्मयादिवाचक वाक्य ==> अच्छा ! मुकेश मेरे पास आया था।
6 - इच्छावाचक वाक्य ==> काश ! मुकेश मेरे पास आता।
7 - संदेहवचक वाक्य ==> संभव है मुकेश मेरे पास आए।
8 - संकेतवाचक वाक्य ==> यदि मुकेश मेरे पास आता तो मैं कर्नाटक चला जाता



धन्यवाद...!!!



आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!




    Post a Comment

    50Comments

    If you have any doubts, Please let me know

    1. Replies
      1. https://youtu.be/qhpKpQrDcFk
        Please subscribe

        Delete
    2. Replies
      1. अर्थ के आधार पर सभी वाक्यों
        में परिवर्तन

        Delete
    3. Replies
      1. https://youtu.be/qhpKpQrDcFk
        Please subscribe

        Delete
      2. hhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhh15 December 2021 at 15:20

        please syjkhjbuhefhwuhu

        Delete
    4. It is very nice and wonderful

      ReplyDelete
    5. मैं तेलंगाणा राज्य का निवासी हूँ ।(इस वाक्य को प्रश्नावाचक बनाने के लिए किस शब्द का प्रयोग होगा)
      A)कब B) कहाँ C) क्या D) कैसे ।उत्तर:मैं कहाँ से का निवासी हूँ? क्या यह उत्तर सही है, क्रुपया reply दीजिये








      ReplyDelete
    6. Very helpful for me ! 😁

      ReplyDelete
    7. Its damn good budy what a great mind you have

      ReplyDelete
    8. https://youtu.be/hmTwddnULM8

      ReplyDelete
    9. Bete isne mere hindi paper mein mauj kardi. Heavy hindi aati hai ab mujhe. Nice.

      ReplyDelete
    10. Great Airticle Sir, Thanks for Sharing this awesome article

      ReplyDelete
    11. Many many thanks for this information. This is the kind of information I was looking for. I hope no one else should have any questions about vakya bhed aur parivartan after reading this article. Because everything here is written in detail in a very beautiful way.

      ReplyDelete
    12. This is excellent. No words for describing for such non-verbal explaination and examples

      ReplyDelete
    13. Nice post sir and information are very good, thanks a lot. Also If you want to check out my insurance related article where you can check insurance premium and know about bike insurance.
      All About Two Wheeler Insurance Policy

      ReplyDelete
    14. Very very useful and nice examples. They help me to understand वाक्य परिवर्तन.

      ReplyDelete
    15. Thanks you 😀😀

      ReplyDelete
    16. such a fantastic app
      I like it

      ReplyDelete
    17. Thank you sir for the clearing the concept... 🙏🏻

      ReplyDelete
    18. It is very helpful for practice of hindi grammar...🤗

      ReplyDelete
    19. Very helpful for practice grammar really thank u 😊

      ReplyDelete
    20. Hie sir yah q no 1) 23) mai nisedhyawachya kaise hoga..wo toh aagya jaisa v lag raha haina word toh isme aagyawachak kyu nhi hoga please explain sir!!!!

      ReplyDelete
    21. Thank you sir very usrful🌸💗

      ReplyDelete
    Post a Comment