भारत माता Bharat Mata Class 11 Hindi Extra Questions-Important Questions | भारत माता (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

1

भारत माता Bharat Mata Class 11 Hindi Extra Questions-Important Questions | भारत माता (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)


भारत माता (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)



प्रश्न 1:
'भारत माता' पाठ का प्रतिपाद्य बताइए।

उत्तर-
'भारत माता अध्याय हिंदुस्तान की कहानी का पाँचवाँ अध्याय है। इसमें नेहरू ने बताया है कि किस तरह देश के कोने कोने में आयोजित जलसों में जाकर वे आम लोगों को बताते थे कि अनेक हिस्सों में बँटा होने के बाद भी हिंदुस्तान एक है। इस अपार फैलाव के बीच एकता के क्या आधार हैं और क्यों भारत एक देश है, जिसके सभी हिस्सों की नियति एक ही तरीके से बनती बिगड़ती है। उन्होंने भारत माता शब्द पर भी विचार किया तथा यह निष्कर्ष निकाला कि भारत माता की जय का मतलब है यहाँ के करोड़ों-करोड़ लोगों की जय।

प्रश्न 2:
लोगों की आँखों में कब चमक आ जाती थी?

उत्तर-
नेहरू जी लोगों को बताते थे कि तुम ही भारत माता के अंश हो। एक तरह से तुम ही भारत माता हो। यह बात जब उनकी समझ में आ जाती थी तो उनकी आँखों में चमक आ जाती थी। उन्हें लगता था मानो उन्होंने कोई खोज कर ली हो।

प्रश्न 3:
लेखक गाँवों व शहरों में अपने भाषणों में क्या अंतर रखते थे?

उत्तर-
लेखक देश भर में भ्रमण कर जगह-जगह भाषण देते थे। शहरों में उनके भाषणों का विषय अलग होता था। शहरी लोग शिक्षित व समझदार होते थे। उनकी समस्याएँ भी भिन्न प्रकार की होती थीं। वहाँ नेहरू जी विकास या स्वतंत्रता संबंधी बातें करते थे। गाँव में लोग अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे होते थे। उनका दायरा भी सीमित होता था तथा वे संकीर्ण मानसिकता के थे। देहातों में नेहरू विदेशों की चर्चा करते थे। उन्हें यह समझाते थे कि वे देश का ही एक हिस्सा है। वे देश की एकता पर बल देते थे।

Post a Comment

1Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment