How to Write Swavrit Lekhan | Swavrit Lekhan Class 10 | Swavrit Lekhan Class 11 | स्ववृत लेखन

24

How to Write Swavrit Lekhan | Swavrit Lekhan Class 10 | Swavrit Lekhan Class 11 | स्ववृत लेखन


यहाँ आप स्ववृत्त लेखन का विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे और जानेंगे नौकरी तथा किसी भी पद के लिए आवेदन के साथ स्ववृत्त लेखन कैसे लिखा जाता है। 

अंग्रेजी में इसे बायोडाटा ( Biodata ) भी कहा जाता है।

इसका अध्ययन वैसे तो सभी वर्ग तथा उम्र के लोगों के लिए है किंतु विशेष कर इसका प्रयोग विद्यार्थी तथा आवेदक के लिए लाभकारी होगा।


स्ववृत्त लेखन की पूरी जानकारी

एक अच्छा स्ववृत्त नियुक्तिकर्ता के मन में उम्मीदवार के प्रति अच्छी और सकारात्मक धारणा उत्पन्न करता है। नौकरी में सफलता के लिए योग्यता और व्यक्ति के साथ-साथ स्ववृत्त निर्माण की कला में निपुणता भी आवश्यक है। स्ववृत्त में किसी विशेष प्रयोजन को ध्यान में रखकर सिलसिलेवार ढंग से सूचनाएं संकलित की जाती है।

स्ववृत्त का आकार अति संक्षिप्त अथवा जरूरत से ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए। स्ववृत्त साफ-सुथरे ढंग से टंकित या कंप्यूटर मुद्रित अथवा सुंदर-लेखन में होना चाहिए। स्ववृत्त में सूचनाओं को अनुशासित क्रम में लिखना चाहिए तथा व्यक्तिगत परिचय , शैक्षणिक योग्यता ,अनुभव ,प्रशिक्षण ,उपलब्धियां, कार्येत्तर गतिविधियां इत्यादि विस्तृत ब्यौरा होना चाहिए।


# स्ववृत्त में ईमानदारी होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के झूठे दावे या अतिशयोक्ति से बचना चाहिए।

# अपने व्यक्तित्व , ज्ञान और अनुभव के सबल पहलुओं पर जोर देना चाहिए।


यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


स्ववृत लेखन का प्रारूप / Format of Biodata in Hindi


नाम
पिता का नाम 
माता का नाम 
जन्मतिथि 
वर्तमान पता 
मोबाइल संख्या 
ईमेल –इत्यादि लिखे जाने चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता में विद्यालय का नाम , बोर्ड या विश्वविद्यालय का नाम , परीक्षा का वर्ष , प्राप्तांक , प्रतिशत तथा श्रेणी का उल्लेख करना चाहिए।

स्ववृत्त में विज्ञापन में वर्णित योग्यताओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए थोड़ा-बहुत परिवर्तन किया जा सकता है।


नौकरी के लिए आवेदन पत्र

उदाहरण - 1 : सर्वोदय बाल विद्यालय गोल मार्केट दिल्ली में हिंदी विषय पीजीटी का पद रिक्त है। विज्ञापन के अनुसार अपनी योग्यता का विवरण प्रस्तुत करते हुए शिक्षा निदेशक को आवेदन पत्र प्रस्तुत करें।

सेवा में
शिक्षा निदेशक
शिक्षा निदेशालय
पुराना सचिवालय
दिल्ली 110053

विषय – पीजीटी हिंदी पद के लिए आवेदन पत्र।

महोदय
मैं सुरेश ठाकुर विगत कुछ वर्षों से दिल्ली सरकार के विद्यालय में संविदा शिक्षक के रूप में बतौर काम कर रहा हूं। मुझे ज्ञात हुआ सर्वोदय बाल विद्यालय गोल मार्केट में हिंदी पीजीटी का पद रिक्त है।

मैं इस पद के लिए उचित योग्यता रखता हूं। यह मेरे घर से निकट भी है।

अतः श्रीमान से निवेदन करना चाहता हूं कि मुझे सर्वोदय बाल विद्यालय गोल मार्केट में बतौर हिंदी प्रवक्ता के पद पर नियुक्त करने की कृपा करें।
धन्यवाद

निवेदक
सुरेश ठाकुर
302 गोल मार्केट
नई दिल्ली
11001
5 फरवरी 2020

मेरा स्ववृत्त आवेदन पत्र के साथ संलग्न है।


 आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!


स्ववृत्त लेखन किस प्रकार बनता है

नाम – सुरेश ठाकुर
पिता का नाम – राम प्रकाश ठाकुर
माता का नाम – सुनीता ठाकुर
जन्मतिथि – 18 जुलाई 1990
वर्तमान पता – 302 गोल मार्केट नई दिल्ली 11001
मोबाइल संख्या – 0000XXXXXX
ईमेल – abc@gmail.com

शैक्षणिक योग्यता

क्रम संख्या कक्षा वर्ष विद्यालय/बोर्ड  विषय उत्तीर्ण/प्रतिशत
1दसवीं2006सी बी एस ईहिंदी अंग्रेजी सामाजिक विज्ञानं गणित72%
2बारहवीं2008सी बी एस ईहिंदी अंग्रेजी इतिहास अर्थशास्त्र86 %
3स्नातक2011दिल्ली यूनिवर्सिटीहिंदी अंग्रेजी69 %
4बी.एड.2012दिल्ली यूनिवर्सिटीहिंदी93 %
5एम.ए.2014दिल्ली यूनिवर्सिटीहिंदी79 %

अन्य योग्यताएं

कंप्यूटर में 1 वर्ष का डिप्लोमा
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 6 माह का डिप्लोमा
हिंदी अंग्रेजी जर्मनी स्पेनिश भाषा की जानकारी।
योगा के क्षेत्र में 6 माह का प्रशिक्षण।

उपलब्धियां

विद्यालय स्तर पर एनसीसी में उच्च प्रशिक्षण।
भारत को जानो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय पुरस्कार
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का पुरस्कार

कार्येत्तर गतिविधियां और अभिरुचियाँ   –

योगाभ्यास क्रिकेट शास्त्रीय संगीत गायन वादन में विशेष रूचि।
सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजन करने का अनुभव तथा रुचि
आधुनिक तकनीकों का प्रयोग सीखना तथा समाज के लिए उपयोगी बनाना।


                                        उद्घोषणा 
मैं प्रमाणित करता हूँ कि मेरे द्वारा उपरोक्त सभी सूचनाएँ सत्य एवं पूर्ण है।
स्थान
दिनांक                                                                        हस्ताक्षर



यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


उदाहरण - 2 : क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए स्ववृत्त ।

वैयक्तिक विवरण -
नाम - गीतांजली शर्मा
पिता का नाम - कृष्णलाल शर्मा
माता का नाम- मीना शर्मा
जन्मतिथि – 15 अगस्त 1990
वर्तमान पता- 256/16 गोपाल गंज, भोपाल, मध्य प्रदेश ।
मोबाइल संख्या 9999999999
ईमेल- geeta_sharma@gmail.com


शैक्षणिक योग्यता

क्रम संख्या कक्षा वर्ष विद्यालय/बोर्ड  विषय उत्तीर्ण/प्रतिशत
1दसवीं2005सी बी एस ईहिंदी अंग्रेजी सामाजिक विज्ञानं गणित65%
2बारहवीं2007सी बी एस ईहिंदी अंग्रेजी इतिहास अर्थशास्त्र69 %
3स्नातक2009दिल्ली यूनिवर्सिटीहिंदी अंग्रेजी77 %


अन्य योग्यताएं

कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा।
हिंदी, अंग्रेजी भाषा की जानकारी ।
• हिन्दी टाइपिंग गति 30 शब्द प्रति मिनट।
• अंग्रेजी टाइपिंग गति 40 शब्द प्रति मिनट

उपलब्धियाँ -
‘मेरे हाथ का हुनर’ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार।

कार्येत्तर गतिविधियां और  अभिरुचियाँ -
शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन में विशेष रूचि ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजन करने का अनुभव तथा रुचि।
आधुनिक तकनीकों का प्रयोग सीखना तथा समाज के लिए
उपयोगी बनाना।

                                        उद्घोषणा 
मैं प्रमाणित करता हूँ कि मेरे द्वारा उपरोक्त सभी सूचनाएँ सत्य एवं पूर्ण है।
स्थान 
दिनांक                                                                    हस्ताक्षर


आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!


    Post a Comment

    24Comments

    If you have any doubts, Please let me know

    1. सर हम 10th क्लास के बच्चे चाहते हैं कि आप संदेश लेखन , ईमेल लेखन और पत्र मे जो बॉडी लिखते हैं उसकी कोई शार्ट ट्रिक बताएं या फिर उसे कैसे याद रखें।
      आपने कहा था कि प्रैक्टिस से हो जाएगा प्रैक्टिस; हम अभ्यास करते हैं परंतु लिमिटेड टॉपिक की ही कर सकते हैं और एग्जाम में क्वेश्चन उन टॉपिक से बिल्कुल अलग आता है फिर हम क्या लिखें।
      Please tell us and make video on this

      ReplyDelete
      Replies
      1. Please sir🙏

        Delete

      2. सर क्या आप हमारे लिए स्ववृत् के और उदाहरण youtube वीडियो में करवा सकते हो, समझाते हुए। धन्यवाद

        Delete
    2. Sir bohot acha hai

      ReplyDelete
    3. Love you sir ❤️❤️❤️❤️💖😘😘😘

      ReplyDelete
    4. Well content 🔥😎

      ReplyDelete
    5. Sir ek example to school mai admissions lene ke lite bhi de dete
      Humlog to wahi jyada aata h
      But thanks for these materials 🙏

      ReplyDelete
    6. sir kaha line chorna hai kaha line nahi chorna hai ye bhi to bata dijiye pls exAM NEAR HAI aur sare me jasie ki letter writing etc

      ReplyDelete
    7. Thankyou so much sir ji

      ReplyDelete
    8. thank you sir ji

      ReplyDelete
    9. Sir, I am in class 10, is it necessary to write the letter before the resume in board exam??

      ReplyDelete
    10. Thank you sir...

      ReplyDelete
    11. thank you sir



























































      fu

      ReplyDelete
    12. Sherrr cheetah hi khede 🦁🐆

      ReplyDelete
    Post a Comment