Rachna ke Aadhar Par Vakya Bhed Class 10th Hindi Grammar | Vakya Rupantaran | उपवाक्य हिंदी व्याकरण

95

Rachna ke Aadhar Par Vakya Bhed Class 10th Hindi Grammar | Vakya Rupantaran | उपवाक्य हिंदी व्याकरण




परिभाषा

दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं। 
उदाहरण के लिए ' मोहन पुस्तक पढ़ता है।' एक वाक्य है क्योंकि इसका पूर्ण अर्थ निकलता है।






रचना के अनुसार वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद हैं ==>


1 - सरल वाक्य ।
2 - संयुक्त वाक्य ।
3 - मिश्र वाक्य ।

1 - सरल वाक्य ==> 



जिस वाक्य में एक क्रिया होती है, उसे सरल वाक्य कहते हैं। सरल वाक्य में एक क्रिया का होना आवश्यक है।

जैसे==>

मोहन हंसता है ।  
राजेश बीमार है।     
माताजी ने शीला को एक साड़ी दी ।

2- संयुक्त वाक्य ==> 


जिस वाक्य में दो या अधिक मुख्य तथा स्वतंत्र उपवाक्य होती हैं, वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं। ये दोनों पूर्ण अर्थ देने में सक्षम होते हैं


जैसे==> 

(अ) - राम बाजार गया और संतरे लाया।

(ब) -  सच बोलो परंतु कटु सत्य न बोलो।

(स) -  हम सब दिल्ली घूमने गए और वहां चार दिन रहे।




3 - मिश्र वाक्य ==>

मिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं, उनमें एक उपवाक्य प्रधान होता है तथा अन्य, एक या अधिक उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं। यह उपवाक्य परस्पर व्यधिकरण योजकों ( जैसे, कि,यदि, अगर, तो, तथापि, इसलिए आदि ) से जुड़े हुए होते हैं।


जैसे ==>


(अ) - शिक्षक ने बताया कि कल स्कूल में छुट्टी होगी।

(ब) - जो व्यक्ति कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।

(स) - जब तू छोटा था तब साइकिल खूब चलाता था।

(द) - यदि इस बार वर्षा न हुई तो सारी फसल नष्ट हो जाएगी।






रचना के आधार पर सरल वाक्य का परिवर्तन 




सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य ==>
1 - सरल वाक्य ==> उसने घर आकर भोजन किया।             
  संयुक्त वाक्य ==> वह घर आया और उसने भोजन किया।
2 - सरल वाक्य ==> वह फल खरीदने के लिए बाजार गया                 
  संयुक्त वाक्य ==> उसे फल खरीदने थे इसलिए वह बाजार गया।
3 -सरल वाक्य ==> मोहन हिंदी पढ़ने के लिए शास्त्री जी के यहां गया है।              
  संयुक्त वाक्य ==>  मोहन को हिंदी पढ़नी है इसीलिए शास्त्री जी केे यहां गया है
4 -सरल वाक्य ==> रात को आकाश में तारों का मेला लग गया 
  संयुक्त वाक्य ==> रात आई और आकाश में तारों का मेला लग गया
5 -सरल वाक्य ==> मजदूर को अपनी मेहनत का लाभ नहीं मिलता   
  संयुक्त वाक्य ==> मजदूर मेहनत करता है लेकिन उसका लाभ उसे नहीं मिलता


6 -सरल वाक्य ==> मेहनत करने पर भी गरीबों को भरपेट रोटी नहीं मिलती।         
  संयुक्त वाक्य ==>  गरीब मेहनत करते हैं परंतु उन्हें भरपेट रोटी नहीं मिलती
7 -सरल वाक्य ==> वह बाजार जाकर संतरे लाया 
  संयुक्त वाक्य ==> वह बाजार गया और सन्तरे लाया।


सरल वाक्य से मिश्र वाक्य ==>



1 -सरल वाक्य ==> देश के लिए मर मिटने वाला सच्चा देशभक्त होता है।                 
   मिश्र   वाक्य ==> जो देश के लिए मर मिटता है वही सच्चा देशभक्त होता है
2 -सरल वाक्य ==>  शिक्षक के सामने छात्र शांत रहते हैं।
    मिश्र  वाक्य ==> जब तक शिक्षक रहता है, छात्र शांत रहते हैं। 
3 -सरल वाक्य ==>  मोहन ने मुझे जल्दी भोजन करने के लिए कहा।                  
    मिश्र  वाक्य ==>  मोहन ने कहा कि मुझे जल्दी भोजन करना है
4 -सरल वाक्य ==>  मोहन के घर पहुंचने से पूर्व उसके पिता चल चुके थे।   
    मिश्र  वाक्य ==> जब तक मोहन घर पहुंचा तब तक उसके पिता चल चुके थे
5 -सरल वाक्य ==> मैंने एक बहुत बीमार आदमी दिखा       
    मिश्र  वाक्य ==> मैंने एक आदमी देखा जो बहुत बीमार था
6 -सरल वाक्य ==> उसनेे स्वयं को निर्दोष बताया             
     मिश्र  वाक्य ==> उसने कहा कि मैं निर्दोष हूं
7 -सरल वाक्य ==> सड़क पार करता हुआ एक व्यक्ति बस से टकराकर मर गया  
    मिश्र  वाक्य ==> एक व्यक्ति जो सड़क पार कर रहा था, बस से टकराकर मर गया

रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का परिवर्तन  


संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य ==>


1 - संयुक्त ==>  शीलाा ने एक पुस्तक मांगी और वह उसे मिल गई

     सरल ==> शीला के पुस्तक मांगने पर उसे मिल गई

2 - संयुक्त ==> वह  नहीं आया क्योंकि बीमार है
    सरल  ==> वह  बीमारी के कारण नहीं  आया

3 - संयुक्त ==> मुझे उसने देखा और वह खिसक गया
    सरल  ==>  मुझेेे देखकर वह खिसक गया 

4 - संयुक्त ==> रात के 12:00 बजे थे और मैंने पढ़ना बंद कर दिया
    सरल  ==> रात के 12:00 बजे मैंने पढ़ना बंद कर दिया।

5 - संयुक्त ==> मुझे वहां जाना था इसलिए सवेरेे उठना पड़ा
    सरल  ==> मुझे वहाँ जाने के लिए सवेरे उठना पड़ा




6-  संयुक्त ==> वह आया और चला गया 
    सरल  ==> वह आकर चला गया

7 - संयुक्त ==> राम पुस्तक पढ़ता है और अख़बार भी पढ़ता है
    सरल  ==> राम पुस्तक और अख़बार भी पढ़ता है


संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य ==>

1- संयुक्त वाक्य ==>  वह तेज दौड़ता तो गाड़ी मिल जाती
  मिश्र   वाक्य ==> यदि वह तेज दौड़ता तो गाड़ी मिल जाती
2-संयुक्त वाक्य ==> मेरी गाय काली है और खेत में चल रही है।
   मिश्र वाक्य ==> मेरी जो गाय काली है वह खेत में चर रही है
3- संयुक्त वाक्य ==>  सभा समाप्त हुई और सब लोग चले गए।
   मिश्र   वाक्य ==> जब सभा समाप्त हुई तो सब लोग चले गए
4- संयुक्त वाक्य ==> तोता पिंजरे में है और दाल खा रहा है
    मिश्र   वाक्य ==> जो तोता पिंजरे में है वह दाल खा रहा है।




5- संयुक्त वाक्य ==>   मोहन ने हरी मिर्च खा ली और हिचकियां आने लगी
    मिश्र   वाक्य ==>  जब मोहन ने हरी मिर्च खा ली तब उसे हिचकियां आने लगी
6- संयुक्त वाक्य ==> वह लड़का गांव गया और बीमार हो गया
    मिश्र   वाक्य ==>  जो लड़का गांव गया वह वहां बीमा हो गया
7- संयुक्त वाक्य ==> शेर दिखाई दिया और सब लोग डर गए।
    मिश्र   वाक्य ==>  जैसे ही शेर दिखाई दिया, सब लोग डर गए

रचना के आधार पर मिश्र वाक्य का परिवर्तन 


मिश्र वाक्य से सरल वाक्य ==> 


1-मिश्र वाक्य ==> यद्यपि वह मंत्री बन गया है फिर भी उसका व्यवहार पूर्ववत है

सरल वाक्य ==> मंत्री बनने पर भी उसका व्यवहार पूर्ववत है

2-मिश्र वाक्य ==>  चूँकि सुषमा बीमार है इसीलिए वह स्कूल नहीं आई
सरल वाक्य ==> सुषमा बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई

3-मिश्र वाक्य ==> जो व्यक्ति परिश्रमी होते हैं वे अच्छे लगते हैं
सरल वाक्य ==> परिश्रमी व्यक्ति अच्छे लगते हैं

4-मिश्र वाक्य ==>  जो व्यक्ति सच बोलता है उसे कोई नहीं डरा सकता।
सरल वाक्य ==>   सच बोलने वाले व्यक्ति को कोई नहीं डरा सकता।

5-मिश्र वाक्य ==> जो व्यक्ति परिश्रमी होता है उसके लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं है।
सरल वाक्य ==>  परिश्रमी व्यक्ति के लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं है।

6-मिश्र वाक्य ==> जिन बालकों ने शोर मचाया था वे पकड़ लिए गए हैं।
सरल वाक्य ==> शोर मचाने वाले बालक पकड़ लिए गए हैं।

7-मिश्र वाक्य ==> यह वही भारत देश है जो सोने की चिड़िया कहलाता था।
सरल वाक्य ==> सोने की चिड़िया कहलाने वाला यह वही भारत देश है।



मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य ==>  




1-मिश्र वाक्य ==> जब भी मैं वहां गया, उसने मेरा सत्कार किया।
संयुक्त वाक्य ==> मैं वहां गया और उसने मेरा सत्कार किया।

2-मिश्र वाक्य ==> जब वह घर आया तब उसने भोजन किया।
संयुक्त वाक्य ==> वह घर आया और उसने भोजन किया।

3-मिश्र वाक्य ==> वह इसीलिए बाजार गया क्योंकि उसे फल खरीदने थे।
संयुक्त वाक्य==> उसे फल खरीदने थे इसलिए वह बाजार गया।

4-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही रात हुई, आकाश में तारों का मेला लग गया।
संयुक्त वाक्य ==> रात हुई और आकाश में तारों का मेला लग गया।

5-मिश्र वाक्य ==> चूँकि वह अपराधी था इसलिए उसे सजा हुई।


संयुक्त वाक्य ==>  वह अपराधी था इसीलिए उसे सजा हुई।


6-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही गली में शोर हुआ, सब लोग बाहर आ गए।


संयुक्त वाक्य ==> । गली में शोर हुआ और सब लोग बाहर आ गए।


7-मिश्र  वाक्य ==> ज्यों ही अचानक पुलिस आई त्यों ही गली में सन्नाटा छा गया।
संयुक्त वाक्य ==> अचानक पुलिस आ गई और गली में सन्नाटा छा गया।





(क) प्रधान  उपवाक्य ==> 

जिस वाक्य में जो उपवाक्य  स्वतंत्र होता है एवम् उसकी क्रिया मुख्य होती है , वह मुख्य या प्रधान उपवाक्य कहलाता है। 

जैसे==> 

                राम ने कहा कि वह नहीं आएगा।

इस वाक्य में ‘राम ने कहा’ प्रधान उपवाक्य है।

(ख) आश्रित उपवाक्य ==> 


जिस वाक्य में जो उपवाक्य स्वतंत्र नहीं होता है , वह आश्रित उपवाक्य कहलाता है।



जैसे==>  


               राम ने कहा कि वह नहीं आएगा

इस वाक्य में ‘वह नही आएगा। आश्रित उपवाक्य है।


आश्रित उपवाक्य के तीन भेद होते हैं ==>

(अ) - संज्ञा आश्रित उपवाक्य ==> 

जो उपवाक्य प्रधान वाक्य की किसी संज्ञा या संज्ञा पदबंध के बदले में प्रयुक्त हुआ हो उसे संज्ञा उपवाक्य कहते हैं।

जैसे==> 

       रहीम बोला कि मैं कर्नाटक जा रहा हूं

यहां 'मैं कर्नाटक जा रहा हूं' उपवाक्य प्रधान वाक्य 'रहीम बोला' के कर्म के रूप में प्रयुक्त हो रहा है। अतः संज्ञा उपवाक्य है। संज्ञा उपवाक्य से पहले प्रायः 'कि' का प्रयोग होता है।

(ब) - विशेषण आश्रित उपवाक्य ==> 

जो उपवाक्य प्रधान उपवाक्य के किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताता है उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं 





यह ‘जो ,जिस, जिसे, जिसको, जिनको, जिन्होंने, जिसमें, जिन्हें, हलांकि’ योजकों से आरम्भ होता है।


जैसे==>
आपकी वह किताब कहां है जो आप कल आए थे।

(अ)- जो पैसे मुझे मिले थे, वह खर्च हो गए।

(ब) - जिसको किताब चाहिए थी, वह घर गया।

(स) - तुम जिसे लाए हो, वह कल भी आया था।


इन वाक्यों में ‘जो ,जिसको जिसे’  से आरम्भ होनेवाले उपवाक्य अर्थात् ‘जो पैसे मुझे मिले थे’ , ‘जिसको किताब चाहिए थी’ तथा ‘तुम जिसे लाए हो’ अंशवाले उपवाक्य विशेषण आश्रित उपवाक्य हैं।

(स) - क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य ==> 

जो उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की कोई विशेषता बताता है वह क्रियाविशेषण उपवाक्य कहलाता है।



यह ‘यदि, जब, जिस तरह, जिधर , जहाँ, जैसे, जिस जगह , जितना’ योजकों से आरम्भ होता है।

जैसे==>


(अ) - जब पानी बरस रहा था तब मैं घर के भीतर था।

(ब)- उधर आगे रास्ता बंद है जिधर तुम जा रहे हो।

(स)- वह उसी प्रकार खेलता है जैसा उसके कोच सिखाते हैं।

(द) - यदि मैंने पढ़ा होता तो अवश्य उत्तीर्ण हो गया होता।



इन वाक्यों में ‘जब , जिधर, जैसा , यदि’ से आरम्भ होनेवाले उपवाक्य अर्थात् ‘जब पानी बरस रहा था,’ ‘जिधर तुम जा रहे हो।’ , ‘जैसा उसके कोच सिखाते हैं।’ तथा ‘यदि मैंने पढ़ा होता ’ अंशवाले उपवाक्य क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य हैं।       

Post a Comment

95Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. aap ne bhaut achha samjhaya vakya ke prakar ko. thanks

    ReplyDelete
  2. Vakya parivartan achhe seamaj nahi , khali udhran bata Kar kaise samaj aaye ga

    ReplyDelete
  3. Tnk u sir😊for all these information....this will really help me in my coming exam....😊

    ReplyDelete
  4. Thanks. Sirrr

    And Wish you a Happy New Year

    ReplyDelete
  5. Thank you sir aapne vakya bahut achchhe se samjhaya

    ReplyDelete
  6. Thank you for giving information about the vakya

    ReplyDelete
  7. Replies
    1. can you do corrections please

      Delete
  8. Bahot acha samjhaya sir apne

    ReplyDelete
  9. Thanks sir for giving me very important information...

    ReplyDelete
  10. thanks sir you have told me all things about grammer


    https://www.youtube.com/channel/UCeXUxNjzya5bggQUX-gr5Ew/videos

    visit here to subscribe me friends please

    ReplyDelete
  11. I am very very thankful to you sir..

    ReplyDelete
  12. thank you sir this gonna be very helpful for my further exam

    ReplyDelete
  13. Bhai tune to dil kush kar dia.😘🤑🤑🤗

    ReplyDelete
  14. Thanks sir for so much practise.

    ReplyDelete
  15. Thanks bhai,
    Agar aap nahi hote to shayad mera kal ka exam kharab jata.

    ReplyDelete
  16. 👍👍👍🏼👍👍👍👍👍👍👍

    ReplyDelete
  17. Thanks a lot sir. Aap na hote to mere grammar gye the

    ReplyDelete
  18. you hard work comes true . it brings us good marks. thanks sir

    ReplyDelete
  19. Thank You Sir it will surely help me in exam ☺️

    ReplyDelete
  20. Superb
    That's what we needed

    ReplyDelete
  21. Sir Hindi grammar hmko samajh me nhi araha hai Kya Kare sir

    ReplyDelete
  22. बहुत बहुत धन्यवाद माननीय जी, बहुत उपयोगी है

    ReplyDelete
  23. Nice work. for ncert solutions,notes and so more of class 10,9,8,7,6 visit
    Studymates91.blogspot.com

    ReplyDelete
  24. Nice 🙂🙂 work this web 😊😊

    ReplyDelete
  25. vishashan aur kriyavishanan me doubt ha

    ReplyDelete
  26. नमस्ते, आपका स्वागत है नंबर.1 Educational वेबसाइट www.syriatalk.online पर जहाँँ हम Hindi Vyakaran, Essay Hindi, Synonym, Idiom, Letter, Word Meaning, General Knowledge, General Science, General Computers और Full From से Related Article Post  करते है, हिंदी और सरल माध्यम में। Click here

    ReplyDelete
  27. tuhari aisi taisi

    ReplyDelete
  28. बहुत अच्छा समझाया
    ❤️❤️❤️

    Class 10th के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 👇

    anuched lekhan class 10th

    ReplyDelete
  29. The one who wins this game of money is called Satta King or Matka King and he also gets a lot of money. In India, Kalyanji Bhagat, Suresh Bhagat, Ratan Khatri have been considered as 'Matka King'.

    Is Satta King Available now
    Are satta King Faridabad

    ReplyDelete
  30. Thanks sir/madam for this great explanation of vakya. I was getting confused in mishrit vakya (aashrit and pradhan upvakya mainly) but now it is clear because of the detailed explanation and examples given. Kudos to your effort !!!!!!!!!!!

    ReplyDelete
  31. आपका पोस्ट काफी अच्छा है।आपने मेरे सभी प्रश्नो का सही सही हल दिया है। धन्यवाद Sir

    ReplyDelete
  32. This is really good information sir

    ReplyDelete
  33. U didi it Well... Finally we got the Concept clearly

    ReplyDelete
  34. This is a great article. I like the way you express the information to us. Thanks for such a post and please keep posting articles regularly | satta king

    ReplyDelete
  35. 𝕙𝕖𝕝𝕡𝕖𝕕 𝕒𝕝𝕠𝕥... 𝕋𝕙𝕒𝕟𝕜𝕪𝕠𝕦...

    ReplyDelete
  36. Nishant kumar Yadav17 July 2022 at 20:28

    Thank u sir

    ReplyDelete
  37. Change sanyukt to Mishra ques 2 (clal rahi hai ) ---- (char rahi hai) is correct

    ReplyDelete
  38. Best channel to study hindi

    ReplyDelete
  39. It is very helpful

    ReplyDelete
  40. Sir it is very very helpful

    ReplyDelete
  41. I say really jitna Kam waqt m itna accha koi nhi samjha sakta thanks sir 🤞😊

    ReplyDelete
  42. If you upload this as pdf practice sheet. so we will feel quite comfortable

    ReplyDelete
  43. Thanks sir apnea paper bacha liya

    ReplyDelete
  44. Thank u bhaiya

    ReplyDelete
  45. Nice sir but agar thoda chota likha hota tho last minute revision ke liye helpfull hota

    ReplyDelete
  46. Bahut badhiya sir

    ReplyDelete
  47. Sir practice paper kaha hai sir 😶😶😶😶

    ReplyDelete
  48. Thank you sir ji

    ReplyDelete
Post a Comment