Sarvanam Hindi Grammar | Sarvanam | सर्वनाम और उसके भेद | Sarvanam Trick in Hindi | सर्वनाम (हिंदी व्याकरण)

17

Sarvanam Hindi Grammar | Sarvanam | सर्वनाम और उसके भेद | Sarvanam Trick in Hindi | सर्वनाम (हिंदी व्याकरण)



परिभाषा

संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।


भेद :- 

पुरुषवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
सम्बन्धवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम


1. पुरुषवाचक सर्वनाम :- 

जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाले , सुनने वाले या किसी अन्य के लिए होता है , उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। 
जैसे - मैं , तुम , वह आदि।



इस दृष्टि से पुरुषवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित तीन भेद हैं :-

(क) उत्तम पुरूष :- 

जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला या लिखने वाला अपने लिए करता है , उस सर्वनाम को उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :-
क) - मैं पत्र लिख रहा हूँ।  
ख) - हम लोग रायगंज में रहते हैं।


(ख) मध्यम पुरूष :- 

बोलने वाला या लिखने वाला जिस सर्वनाम का प्रयोग सुनने वाले या पढ़ने वाले के लिए करता है , उस सर्वनाम को मध्यम पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। 


जैसे :- 
 (अ) - तुम उधर मत जाओ ?
(आ) - तुम लोग क्या खा रहे हो ?


(ग) - अन्य पुरूष :- 

बोलने वाले और सुनने वाले अपने या सामने वाले के अलावा अन्य तीसरे व्यक्ति के लिए जिससर्वनाम का प्रयोग करते हैं ,उस सर्वनाम को अन्य पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे -
(अ) - वह फल खाता है। 
(आ) - वे लोग दिन भर खेलते हैं।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम :- 

जो सर्वनाम किसी निश्चित वस्तु , व्यक्ति या घटना के लिए प्रयुक्त होते हैं, वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे- 
वह अच्छी गाय है।
यह बहुत सुंदर पुस्तक है।
ये जूते मेज पर रख दो।
वे अच्छी चीजें खाते हैं।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम :- 

जो सर्वनाम किसी अनिश्चित वस्तु , अनिश्चित व्यक्तिया अनिश्चित घटना के लिए प्रयुक्त होते हैं , वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे - 
कोई बाहर है।
कोई न कोई मुझे मिल ही जाता है।
वहां पर कुछ मेरे लिए है।
कुछ न कुछ तो गड़बड़ है।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम :- 

जो सर्वनाम प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किया जाता है , उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- 
तुम कितना कमा लेते हो?
बच्चे कहां गए हैं?
आज खाने में क्या बनेगा?
क्या तुम जा चुके हो?


5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम :- 

जो सर्वनाम दो पदों के बीच सम्बन्ध जोड़ता है , उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे-
जो करेगा सो भरेगा।
जिसकी लाठी उसकी भैंस।
जैसी करनी वैसी भरनी।
जो व्यक्ति बाहर खड़ा है वह मेरा भाई है।
जिसकी तुम बात कर रहे हो वह मेरे चाचा है।


6. निजवाचक सर्वनाम :- 

वक्ता या लेखक जिस सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में अपने लिए करता है , उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे - 
हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए ।
मैं अपना कार्य अपने आप करता हूं।
अपनी वस्तुओं का ध्यान आप स्वयं रखेंगे।
अपने भाई के साथ मैं भी गया था
अपने काम से काम रखो




सर्वनाम MCQ (Practice)

1. इनमें से किस वाक्य में निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

  1. वह आप खा लेता है।
  2. आप क्या-क्या खाते हैं?
  3. आजकल आप कहाँ रहते हैं?
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (1) वह आप खा लेता है।

2. मैं आप चला जाऊँगा। इस वाक्य में ‘आप’ कौन-सा सर्वनाम है?

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. निजवाचक सर्वनाम
  4. संबंधवाचक सर्वनाम

उत्तर : (3) निजवाचक सर्वनाम

3. आप कहाँ जा रहे थे? इस वाक्य में ‘आप’ क्या है?

  1. निजवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  4. पुरुषवाचक सर्वनाम

उत्तर : (4) पुरुषवाचक सर्वनाम

4. इन वाक्यों में से किस वाक्य में ‘वह’ का प्रयोग संबंधवाचक के रूप में हुआ है?

  1. वह घर पर रहकर ही अपना परिवार चला रहा है।
  2. वह घोड़ा है, जो बहुत तेज दौड़ता है।
  3. वह पता नहीं क्या चाहता है।
  4. जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।

उत्तर : (4) जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।

5. सर्वनामों की कुल संख्या है-

  1. आठ
  2. दस
  3. ग्यारह
  4. बारह

उत्तर :(3) ग्यारह

6. कौन सा कथन सत्य है?

  1. सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।
  2. सर्वनाम संज्ञा की तरह प्रयुक्त होता है।
  3. सर्वनाम का भी अपना लिंग-वचन होता है।
  4. सर्वनाम के बिना भी वाक्य सुन्दर हो सकते हैं।

उत्तर : (1) सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।

7. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने प्रकार होते हैं?

  1. चार
  2. पाँच
  3. आठ
  4. तीन

उत्तर : (4) तीन

सर्वनाम के उदाहरण

निम्नलिखित वाक्य में से सर्वनाम बताइए-

1) मैं स्कूल जाता हूं?

  1. मैं
  2. स्कूल
  3. जाता हूं

उत्तर: (1) मैं

2) रोहित अच्छा लड़का है, वह ईमानदार है?

  1. लड़का
  2. वह
  3. ईमानदार

उत्तर: (2) वह

3) राम कुछ लिख रहा है?

  1. राम
  2. लिख
  3. कुछ

उत्तर: (3) कुछ

4) दरवाजे पर कोई खड़ा है?

  1. दरवाजे
  2. खड़ा है
  3. कोई

उत्तर: (3) कोई

5) मैं अखबार पढ़ता हूं?

  1. अखबार
  2. मैं
  3. पढ़ता हूं

उत्तर: (2) मैं

6) ‘तू, तुम’ सर्वनाम शब्द है?

(क) प्रश्नवाचक
(ख) संबंधवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) पुरुषवाचक

उत्तर-(घ)

7) निम्नलिखित में से निजवाचक सर्वनाम शब्द है?

(क) हम
(ख) तुम
(ग) आप
(घ) वह

उत्तर-(ग)

8) “जो मेहनत करता है, वह अवश्य सफलता पाता है।” यह वाक्य उदाहरण है?

(क) संबंधवाचक का
(ख)निश्चयवाचक का
(ग)अनिश्चयवाचक का
(घ) निजवाचक का

उत्तर-(क)

9) ‘अपना’,’आप’ सर्वनाम शब्द है?

(क) संबंध वाचक
(ख)निश्चयवाचक
(ग)निजवाचक
(घ)प्रश्नवाचक

उत्तर-(ग)

10.) यह,वह सर्वनाम शब्द हैं?

(क) निश्चयवाचक
(ख) संबंध वाचक
(ग) अनिश्चयवाचक
(घ)निजवाचक

उत्तर-(क)

11) जो, सो सर्वनाम शब्द हैं?

(क) निजवाचक
(ख) संबंध वाचक
(ग) पुरुषवाचक
(घ) प्रश्नवाचक

उत्तर-(ख)

12. निश्चयवाचक सर्वनाम कौन सा है?

(क) क्या
(ख) कौन
(ग)कुछ
(घ)यह

उत्तर-(घ)

13. अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?

(क)कौन
(ख)जो
(ग)कोई
(घ)वह

उत्तर -(ग)

14. ‘यह घोड़ा अच्छा है’-इस वाक्य में ‘यह’ है?

(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) सार्वनामिक विशेषण

उत्तर-(ख)

15. संबंधवाचक सर्वनाम कौन सा है?

(क) कोई
(ख) कौन
(ग) जो
(घ) वह

उत्तर-(ग)

16. तुम्हें क्या चाहिए? क्या में कौनसा सर्वनाम भेद है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(ख)

17. निम्नलिखित में से कौन सर्वनाम का भेद नहीं है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(ग)

18. गेट पर कौन खड़ा है मैं सर्वनाम शब्द बताइए?

(क) पर
(ख) खड़ा है
(ग) गेट
(घ) कौन

उत्तर-(घ)

19. ईश्वर उन्हीं की मदद करता है जो अपनी मदद खुद करता है में कौन सा सर्वनाम है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(क)

20. जो सोएगा वह खोएगा में कौन सा सर्वनाम है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(ग)


आपके टोटल मार्क्स कितने आए? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!


Post a Comment

17Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. Sir plz provide questions of sarvanam

    ReplyDelete
  2. Sir वाक्य का लास्ट वाला शब्द नही दिखता

    ReplyDelete
  3. 3rd questions me prasna vachak sarvanam kinu nhi hua sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. Kha ka puchata kaun sa sarvanam h tab prasan wachak sarvnam hota

      Delete
  4. thank you sir my only 2 questions are wrong i understand sarvnam v much

    ReplyDelete
  5. ये जूते मेज पर रख दो।
    Yaha par ये bhi joote ke liye hai aur जूते bhi joote ke liye hai isliye yaha par ये sarvanamik visheshan hai jo joote ki visheshta bata raha hai

    ReplyDelete
  6. सर प्रश्न 14 में सार्वनामिक विशेषण क्यों नही हुआ ?

    ReplyDelete
Post a Comment