Important Questions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 15 Poem Ghar Ki Yaad | घर की याद (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

1

Important Questions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 15 Poem Ghar Ki Yaad | घर की याद (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)


घर की याद (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)





प्रश्न 1:
‘घर की याद' कविता का प्रतिपादय लिखिए।

उत्तर -
इस कविता में घर के मर्म का उद्धघाटन है। कवि को जेल प्रवास के दौरान घर से विस्थापन की पीड़ा सताती है। कवि के स्मृति संसार में उसके परिजन एक-एक कर शामिल होते चले जाते हैं। घर की अवधारणा को सार्थक और मार्मिक याद कविता की केंद्रीय संवेदना है। सावन के बादलों को देखकर कवि को घर की याद आती है। वह घर के सभी सदस्यों को याद करता है। उसे अपने भाइयों व बहनों की याद आती है। उसकी बहन भी मायके आई होगी। कवि को अपनी अनपढ़, पुत्र के दुख से व्याकुल, परंतु स्नेहमयी माँ की याद आती है। वह सावन को दूत बनाकर अपने माता-पिता के पास अपनी कुशलक्षेम पहुँचाने का प्रयास करता है ताकि कवि के प्रति उनकी चिंता कम हो सके।

प्रश्न 2:
पिता कवि को सोने पर सुहागा' क्यों कहते हैं?

उत्तर =
पिता कवि से बहुत स्नेह करते थे। पिता की इच्छा से ही कवि ने स्वयं को देश-सेवा के लिए अर्पित किया था। जिसकी वजह से वह आज जेल में था। उसने परिवार का नाम रोशन किया। इन कारणों से पिता ने कवि को सोने पर सुहागा कहा।

प्रश्न 3:
उम्र बड़ी होने पर भी पिता को बुढ़ापा क्यों नहीं छू पाया था?

उत्तर -
कवि के पिता की आयु अधिक थी, परंतु वे सरल स्वभाव के थे। निरंतर व्यायाम करते थे और दौड़ लगाते थे। वे खूब काम करते थे तथा निर्भय रहते थे। इस कारण उन्हें बुढ़ापा छू नहीं पाया था।

प्रश्न 4:
‘देखना कुछ बक न देना' के स्थान पर 'देखना कुछ कह न देना' के प्रयोग से काव्य-सौंदर्य में क्या अंतर आ जाता?

उत्तर -
कवि यदि 'बक शब्द के स्थान पर कह' शब्द रख देता तो कथन का विशिष्ट अर्थ समाप्त हो जाता। 'बकना' शब्द खीझ को प्रकट करता है। ‘कहना' सामान्य शब्द है। अतः ‘बक' शब्द अधिक सटीक है।


Post a Comment

1Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment