Silver Wedding Class 12 Question Answer | सिल्वर वेडिंग पाठ प्रश्न उत्तर (NCERT Solutions)
कक्षा 12 हिंदी के पाठ “सिल्वर वेडिंग” के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ विस्तार से दिए गए हैं। यह सामग्री विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, असाइनमेंट और नोट्स बनाने में मदद करेगी। इस पोस्ट में Silver Wedding Class 12 Question Answer सरल भाषा में समझाए गए हैं।
सिल्वर वेडिंग – प्रश्न अभ्यास (Class 12 Hindi Question Answers)
प्रश्न 1. यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?
यशोधर बाबू और उनकी पत्नी दोनों ही आधुनिक सोच से बहुत दूर है परंतु यशोधर बाबू की पत्नी अपने बच्चों को साथ देते देते आधुनिका हो गई है। जब वह विवाह के बाद ससुराल में आई थी तो घर में उनके ताऊजी और ताई जी की चलती थी। इसीलिए वह अपनी अतृप्त इच्छाओं को पूरा ना कर सकी। अतः अब वह अपनी इच्छाओं को अपने बच्चों के माध्यम से पूरा करती है। परंतु यशोधर बाबू एक परंपरावादी व्यक्ति हैं। नए जमाने की सुविधाएँ जैसे गैस, फ्रीज, टीवी आदि को अच्छा नहीं मानते। सच्चाई तो यह है कि वे समय के साथ ढल नहीं पाते और बार-बार किशनदा के संस्कारों को याद करते हैं।
प्रश्न 2. पाठ में 'जो हुआ होगा' वाक्य की आप कितनी अर्थ छवियाँ खोज सकते हैं?
'जो हुआ होगा' वाक्यांश का पाठ में अपने एक बार प्रयोग हुआ है। पहली बार इसका प्रयोग तब हुआ जब यशोधर बाबू ने किशनदा के किसी जाति भाई से उनकी मृत्यु का कारण पूछा। उत्तर में उसने कहा था 'जो हुआ होगा' अर्थात पता नहीं क्या हुआ? किशनदा ने भी इस वाक्य का प्रयोग किया है। किशनदा इस वाक्य का प्रयोग करते हुए कहते हैं कि "भाऊ, सभी लोग इसी 'जो हुआ होगा' से ही मरते हैं। गृहस्थ हो; ब्रह्मचारी हो; गरीब हो या अमीर हो; मरते 'जो हुआ होगा' से ही हैं। शुरू में और आखिर में सब अकेले ही होते हैं। बस अपना नियम अपना हुआ।" भाव यह है कि बच्चे जब अपने माता-पिता की उपेक्षा करने लगते हैं तो माता-पिता अकेले ही रह जाते हैं।
प्रश्न 3. 'समहाउ इम्प्रोपर' वाक्यांश का प्रयोग यशोधर बाबू लगभग हर वाक्य के प्रारंभ में तकिया कलाम की तरह करते हैं। इस वाक्यांश का उनके व्यक्तित्व और कहानी की कथ्य से क्या संबंध बनता है?
'समहाउ इम्प्रोपर' यशोधर बाबू का तकिया कलाम है। इसका अर्थ है कि 'फिर भी यह अनुचित है' उदाहरण के रूप में सिल्वर वेडिंग के लिए वे अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को ₹30 चाय पानी के लिए देते हैं। परंतु इसे वे 'समहाउ इम्प्रोपर' ही कहते हैं। यही नहीं भी अपने साधारण पुत्र को असाधारण वेतन मिलने को भी 'समहाउ इम्प्रोपर' कहते हैं। यह वाक्यांश कहानी के मूल कथ्य से जुड़ा हुआ है। लेखक यह बताना चाहता है कि प्रत्येक पुरानी पीढ़ी नवीन परिवर्तनों को अनुचित मानती है। लेखक इस पाठ द्वारा कहना चाहता है कि यदि लोग अपने बच्चों के साथ सम्मान पूर्वक जीना चाहते हैं तो उन्हें नए परिवर्तनों को स्वीकारना पड़ेगा। अन्यथा उनकी हालत यशोधर बाबू जैसी हो जाएगी।
प्रश्न 4. यशोधर बाबू की कहानी को दिशा देने में किशनदा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। आपके जीवन को दिशा देने में किसका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा और कैसे?
यशोधर बाबू की कहानी को दिशा देने में किशनदा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। मेरे जीवन को दिशा देने में मेरी बड़ी बहन की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। वे पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद सभी में हमेशा आगे रहती थी। उन्हें देखकर मुझे भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती थी। वे समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन भी देती रही।
प्रश्न 5. वर्तमान समय में परिवार की संरचना, स्वरूप से जुड़े आपके अनुभव इस कहानी से कहाँ तक सामंजस्य बिठा पाते हैं?
आधुनिक युग में संयुक्त परिवार प्रथा लगभग समाप्त हो चुकी है। प्रायः परिवार छोटे बनते जा रहे हैं। बेटे अपनी आय को स्वयं खर्चना चाहते हैं। और इस प्रकार पुरानी तथा नई पीढ़ी के बीच दरार उत्पन्न हो गई है। परंतु सामंजस्य के द्वारा इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। पुराने लोगों को थोड़ा आधुनिक बनना पड़ेगा और नए को पुराना।
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किसे आप कहानी की मूल संवेदना कहेंगे/ कहेंगी और क्यों?
इस कहानी में मानवीय मूल्यों को हाशिए पर धकेले जाते हुए दिखाया गया है। उदाहरण के रूप में यशोधर बाबू के बच्चे भाईचारा व रिश्तेदारी का ध्यान नहीं रखते और न ही बुजुर्गों का उचित सम्मान करते हैं। परंतु गहराई से अध्ययन किया जाए तो यह बात स्पष्ट हो जाती है कि कहानी की मूल संवेदना पीढ़ी का अंतराल है।
प्रश्न 7. अपने घर और विद्यालय के आस-पास हो रहे उन बदलावों के बारे में लिखे जो सुविधाजनक और आधुनिक होते हुए भी बुजुर्गों को अच्छे नहीं लगते।
आज का युग वैज्ञानिक युग है। प्रतिदिन नए-नए आविष्कार हो रहें हैं। आज प्रत्येक घर में बिजली के पंखे, ए०सी०, रसोई गैस के चूल्हे, टेलीफोन, इंटरनेट आदि अनेक ऐसी वस्तु है जो लोगों के जीवन को सुविधाजनक बना रही है। लेकिन हमारे बड़े बूढ़े अभी तक पुरानी बातों को याद करते हैं। उनका कहना है कि मोबाइल और इंटरनेट का अधिक प्रयोग युवा को बिगाड़ रहा है।
प्रश्न 8. यशोधर बाबू के बारे में आपकी क्या धारणा बनती है?
यशोधर बाबू एक द्वंदग्रस्त व्यक्ति है। कभी-कभी नया उन्हें अपनी ओर खींचता है परंतु पुराना उनसे छूटता नहीं। वे स्वयं यह निर्णय नही ले पाते कि नवीन मूल्यों को अपनाना चाहिए अथवा पुराने मूल्यों से चिपका रहना चाहिए। इसलिए हमें उनके बारे में सहानुभूति से सोचना चाहिए।
Tags: Silver Wedding Class 12 Question Answer, Silvar Wedding Hindi Notes, Class 12 Hindi Chapter Silver Wedding Solutions, NCERT Class 12 Hindi Important Questions, Hindi Board Exam Preparation.

maja aa gya sirji
ReplyDeleteMarks batana bhai jarur mujhe kitna mja aaya
DeleteSir aap ans black pent me likha kro
ReplyDeleteThankyou sir I am the student of 2024-25 and this channel is helping me very much
ReplyDeleteSame main bhi 2025 board exam ke liye tyari kr rhi hu
DeleteYaar Mera v board 2025 me hai pta nhi Pass Ho punga V Yaa Nhi Koi Guidance nhi hai 🥺
ReplyDeleteVetan 2 chapter
ReplyDeletethanks sirr prr inme aur ache question add kreee
ReplyDelete