Usha Class 12th Hindi Question Answer | Class 12 Usha Question Answer | उषा Class 12 Question Answer

7

उषा Class 12 Question Answer | NCERT Solutions Hindi Aroh Chapter


कक्षा 12 हिंदी आरोह के महत्वपूर्ण पाठ 'उषा' के प्रश्न-उत्तर (Exercise Questions & Answers) यहाँ दिए गए हैं। यह पोस्ट Class 12 Hindi Usha Question Answer, NCERT Solutions, बोर्ड परीक्षा तैयारी और रिवीजन के लिए उपयोगी है।

उषा पाठ - प्रश्न अभ्यास (NCERT Textbook Solutions)

प्रश्न 1. कविता के किन उपमान को देखकर यह कहा जा सकता है कि उषा कविता गाँव की सुबह का गतिशील शब्द चित्र है?
कविता में वर्णित राख से लिखा हुआ चौका, काली सिल, स्लेट पर लाल खड़िया चाक आदि उपमानों से पता चलता है कि कवि ने गाँव के परिवेश को आधार बनाकर उषाकालीन प्रकृति का सुंदर चित्रण किया है। महानगरों में कहीं भी न तो लीपा हुआ चौका देखा जा सकता है, न ही स्लेट और न ही खड़िया चाक। सभी शब्दचित्र गाँव से संबंधित हैं। गाँव के प्रत्येक घर में प्रातः काल होने के बाद पहले चौका लीपा जाता है। ततपश्चात सील का प्रयोग होता है और फिर कुछ देर बाद बालक को स्लेट दी जाती है। अतः यहाँ कवि ने ग्रामीण जनजीवन के गतिशील चित्र अंकित किए हैं।
प्रश्न 2. भोर का नभ राख से लीपा हुआ चौका (अभी गीला पड़ा है) नयी कविता में कोष्ठक, विराम चिन्हों और पंक्तियों के बीच का स्थान भी कविता को अर्थ देता है' उपर्युक्त पंक्तियों में कोष्ठक से कविता में क्या विशेष अर्थ पैदा हुआ है? समझाइए।
नई कविता अपने प्रयोगों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ कवि ने भाषा शिल्प के स्तर पर नए प्रयोग करके अर्थ की अभिव्यक्ति की है। सर्वप्रथम कवि ने कोष्ठक 'अभी गीला पड़ा है' पंक्ति का प्रयोग किया है। जो कि अतिरिक्त ज्ञान का सूचक है। यह पंक्ति आकाश रूपी चौके की ताजगी और नमी को सूचित करती है। राख से लीपा हुआ चौका अपने आप में गीलेपन को पूर्णतः स्पष्ट करता है।
Tags: Class 12 Hindi Usha Question Answer, Usha Class 12 NCERT Solutions, Hindi Aroh Chapter Usha Exercise, CBSE Class 12 Hindi Notes, उषा कविता व्याख्या, Usha Poem Explanation in Hindi.

Post a Comment

7Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. इस पाठ मैं दो हो प्रश्न है क्या

    ReplyDelete
  2. raak le likha hua nhi raak se lipa hua hoga

    ReplyDelete
  3. Accha laga sir ji aapka explanation 👍

    ReplyDelete
  4. wowwwwwwwwwwwww nice

    ReplyDelete
  5. Usha kavita me jav ki shobha kaisi batai gai h??



    Please iska answer bta dijiye

    ReplyDelete
  6. Kafi ache explanation hai sir

    ReplyDelete
Post a Comment