Patrkariya Lekhan ke Vibhinn Roop or Lekhan Prakriya (अभ्यास प्रश्न) | Abhivyakti aur Madhyam Class 12 | अभिव्यक्ति और माध्यम क्लास 12 (अभ्यास प्रश्न)

0

Class 12 Hindi पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया | Exercise Questions Answers


कक्षा 12 हिंदी के पाठ पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Exercise Questions Answers) यहाँ दिए गए हैं। यह सामग्री छात्रों को परीक्षा की तैयारी, नोट्स बनाने और होमवर्क पूरा करने में सहायता करेगी।

पत्रकारीय लेखन – प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1: किसे क्या कहते हैं?
(क) सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य या सूचना को सबसे ऊपर रखना और उसके बाद घटते हुए महत्त्वक्रम में सूचनाएँ देना – उलटा पिरामिड

(ख) समाचार के अंतर्गत किसी घटना का नवीनतम और महत्त्वपूर्ण पहलू – रेखांकन एवं कार्टोग्राफ।

(ग) किसी समाचार के अंतर्गत उसका विस्तार, पृष्ठभूमि, विवरण आदि देना – विशेष रिपोर्ट

(घ) ऐसा सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन जिसके माध्यम से सूचनाओं के साथ-साथ मनोरंजन पर भी ध्यान दिया जाता है – फीचर

(ङ) किसी घटना, समस्या या मुद्दे की गहन छानबीन और विश्लेषण – आलेख एवं स्तंभ

(च) वह लेख जिसमें किसी मुद्दे के प्रति समाचार-पत्र अपनी राय प्रकट करता है – संपादकीय
प्रश्न 2: दिए गए समाचार के अंश को पढ़कर उत्तर दीजिए
(क) ककार

क्या – शांति का संदेश।
कौन – फ़ज़लुर्रहमान, पाकिस्तान के विपक्षी नेता।
कब – दारुलउलूम पहुँचने पर भारत-पाक वार्ता के अवसर पर।
कहाँ – भारत-यात्रा पर आए।
कैसे – वार्ता द्वारा दोनों देशों में निकटता लाना।
क्यों – कश्मीर समस्या का समाधान चाहने के उद्देश्य से।

(ख) इंट्रो, बॉडी, समापन

इंट्रो – पाकिस्तान में विपक्ष के नेता मौलाना फ़ज़लुर्रहमान ने अपनी भारत-यात्रा के दौरान कहा कि वे शांति व भाईचारे का संदेश लेकर भारत आए हैं।

बॉडी – फ़ज़लुर्रहमान द्वारा दारुलउलूम पहुँचने पर तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बातचीत को पत्रकारों को बताने का अंश।

समापन – भारतीय प्रधानमंत्री को आमंत्रण तथा दोनों देशों के रिश्तों में आई मजबूती का कथन।

(ग) पिरामिड शैली

यह समाचार उलटा पिरामिड शैली में है क्योंकि इसमें इंट्रो पहले, बॉडी मध्य में और समापन अंत में दिया गया है।
प्रश्न 3: समाचार-पत्रों का तुलनात्मक अध्ययन
हिंदुस्तान
सूचनाएँ आकर्षक एवं विस्तृत हैं। समाचार प्रस्तुति रोचक और प्रभावशाली है तथा भाषा सरल और स्तरीय है।

नवभारत टाइम्स
सूचनाएँ आकर्षक और जिज्ञासापूर्ण हैं। समाचार पहले चार पृष्ठों पर अधिक मिलते हैं तथा भाषा सरल और सुबोध है।

पंजाब केसरी
सूचनाएँ सामान्यतया ठीक हैं। प्रस्तुति साधारण है तथा भाषा भी अच्छी है।
प्रश्न 4: दो समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार कीजिए
पानी की कमी

मार्च का महीना बीता नहीं कि पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। तालाब और पोखर सूखने लगते हैं और नलों में भी पानी कम आने लगता है। शहरी क्षेत्रों में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है। अनधिकृत कॉलोनियों में पानी के टैंकर समय पर नहीं आते और सप्ताह में एक-दो बार आने पर लोगों के बीच संघर्ष की स्थिति बन जाती है। चुनाव के समय किए गए वादे भी अक्सर अधूरे रह जाते हैं।

सफाई की दुर्व्यवस्था

सफाई का नाम लेते ही जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदे पानी से भरी नालियाँ और सड़कों पर बिखरा कचरा दिखाई देता है। हल्की-सी बारिश होने पर ही सड़कों पर पानी भर जाता है और गंदगी फैल जाती है। इससे लोगों को नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। नगर निगम के दावों के बावजूद वास्तविक स्थिति में सुधार नहीं दिखाई देता।
प्रश्न 5: साक्षात्कार के लिए प्रश्न-सूची तैयार कीजिए
अभिनय की दुनिया में पैर जमा चुके अभिनेता से साक्षात्कार के लिए तैयार की गई प्रश्न-सूची:

1. आपकी अभिनय की दुनिया में आने की प्रेरणा कहाँ से मिली?
2. इस क्षेत्र में पैर जमाने के लिए आपको क्या-क्या करना पड़ा?
3. आपके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया रही?
4. आपने किन-किन फिल्मों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है?
5. आज आप खुद को अभिनय क्षेत्र में कहाँ पाते हैं?
6. प्रसिद्धि के बाद विज्ञापनों के माध्यम से गलत संदेश देने वालों को आप कैसे देखते हैं?
7. नए कलाकारों की मदद आप किस प्रकार करते हैं?
8. पुरस्कार न मिलने पर आप कैसा महसूस करते हैं?
9. आपकी आने वाली फिल्में कौन-सी हैं?
10. यदि आप अभिनेता न होते तो क्या करना पसंद करते?
प्रश्न 6: अखबार के मुखपृष्ठ पर कौन-से समाचार शीर्षक देखना चाहेंगे?
अखबार के मुखपृष्ठ पर मैं निम्नलिखित छह समाचार शीर्षक देखना चाहूँगा:

1. देश की सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित खबर का शीर्षक।
2. महत्वपूर्ण विश्वस्तरीय समाचार का शीर्षक।
3. राज्य की राजधानी से संबंधित मुख्य खबर।
4. दिल्ली में आयोजित खेल-कूद या सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी।
5. बॉक्स में मुख्य समाचारों की झलकियाँ।
6. मौसम पूर्वानुमान, तापमान और शेयर बाजार भाव की तालिका।
Tags: Class 12 Hindi Question Answer, पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप, Hindi Journalism Writing Process, Class 12 Hindi Notes, Hindi Exercise Questions Answers, CBSE Hindi Study Material.

Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)