Vasant Aaya Class 12 Important Questions | Class 12 Hindi Vasant Aaya Important Question Answer | वसंत आया कविता के Important Questions Answer | Todo 12th Class Chapter Important Question Answer | Class 12th Hindi Todo Important Question Answer | तोड़ो Important Questions Answer

0

Vasant Aaya Class 12 Important Questions | Class 12 Hindi Vasant Aaya Important Question Answer | वसंत आया कविता के Important Questions Answer | Todo 12th Class Chapter Important Question Answer | Class 12th Hindi Todo Important Question Answer | तोड़ो Important Questions Answer 



 1. कवि को वसंत ऋतू के आने की सुचना कैसे प्राप्त होती है?

उत्तर- कवि प्रकृति प्रेमी हैं और प्रकृति में होने वाले सुन्दर परिवर्तनों से कवि को वसंत ऋतू के आगमन की जानकारी हो जाती है| वसंत ऋतू के आगमन के साथ ही पेड़ों से पत्ते गिरने लगते हैं, हवा गुनगुनी हो जाती है और ताज़ा लगती है| चिड़ियों की चहचाहट भी मधुर और उल्लासपूर्ण हो जाती है| बाद में कवि घर के कलेंडर में देखकर भी इसकी पुष्टि कर लेते हैं की वसंत आ गया है|  


2.’वसंत आया’ कविता में कवि किस बात को लेकर चिंतित है?

उत्तर- अपनी कविता के अम्ध्यम से कवि ने प्रकृति से मानव के ख़त्म होते रिश्ते पर चिंता व्यक्त की है| कवि कहतें हैं कि कलेंडर के द्वारा सभी को पता चलता है कि वसंत आ गया है| लेकिन वसंत ऋतू के आने पर जो प्रकृति में सुंदर परिवर्तन आतें हैं उनका किसी को एहसास नहीं होता है| क्योंकि भौतिकवादी जीवन की भागदौड़ में अब मानव प्रकृति से दूर हो चूका है| 


3. कवि का ’पत्थर’ और ‘चट्टान’ शब्दों से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- कविता में कवि ने जो ’पत्थर’ और ‘चट्टानों’ शब्द का उपयोग किया है उनसे कवि का अभिप्राय जीवन की बाधाओं से है| कवि कहतें हैं कि जिस तरह मार्ग में आ रहे पत्थर और चट्टानों को तोड़कर रास्ता बनाना पड़ता है इस तरह ही जीवन में आ रहीं बाधाओं को भी तोडकर ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है| जीवन की बाधाएं भी रस्ते के पत्थर और चट्टानों की तरह आगे बढ़ने के मार्ग को अवरुद्ध करके रखती हैं| आगे बढ़ने के लिए इन बाधाओं को ख़त्म करना ही पड़ता है| 


यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!

4. निम्न पंक्तियों में अलंकार बताइये:

(क) बड़े-बड़े पिराये पत्ते

(ख) कोई सुबह छह बजे नहाई हो

उत्तर- (क) बड़े-बड़े पिराये पत्ते में ‘ब’ और ‘प’ वर्णन की आवर्ती अनुप्रास अलंकार है और ‘बड़े’ शब्द की उसी रूप में पुनः आवर्ती के कारण पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।

(ख) इस पंक्ति के मानवीकरण अंलकार है।


5. ”और कविताएँ पढ़ते रहने से यह पता था कि दहर-दहर दहकेंगे कही ढाक के जंगल आम बौर आवेंगे।“ इन पंक्तियों के भावार्थ स्पष्ट कीजिये।

उत्तर: कवि इन पंक्तियों के माध्यम से कह रहें हैं कि उन्होंने बहुत सी कविताएँ पढ़ी हैं, जिनमे वसंत ऋतू के आने पर होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों का वर्णन है| इसलिये उन्हें पता है कि वसंत ऋतू के आगमन के साथ प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होतें हैं! कवि जानते हैं कि अब पलाश के पेड़ पर लाल रंग के फुल खिल जायेंगे और आम के पेड़ पर भी बौर आ जायेंगे|


आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!


Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)