Kavitt Class 12 Important Questions | Class 12 Kavitt Hindi Question Answer | कवित्त Class 12 Important Questions Answer

0

Kavitt Class 12 Important Questions |  Class 12  Kavitt Hindi Question Answer | कवित्त Class 12 Important Questions Answer 


प्रश्न1: इस कविता में कवि घननानन्द ने कितने कवित्त और कितने सवैये दिए हैं ?

उत्तर: प्रस्तुत कविता के आधार पर हम कह सकते हैं कि घनानंद ने डप कवित्त और दो सवैये दिए हैं। पहली कविता में कवि ने अपनी प्रेमिका सुजान को सम्बोधित करके लिखा है। और दूसरी कविता में कवि ने संयोग और वियोग की स्थितियों का तुलनात्मक रूप प्रस्तुत किया है। 


प्रश्न2: निम्नलिखित शब्दों का पर्यायवाची शब्द लिखिए। 

उत्तर: दोष – त्रुटि , अवगुण 

कान – कर्ण , श्रवण 


प्रश्न3: प्रथम सवैये में कवि ने किस का वर्णन किया है?

उत्तर: प्रथम सवैये में कवि ने अपनी मरणावस्था की दुहाई देते हुए अपनी प्रियसी सुजान को सम्बोधित करते हुए लिखा है कि वह उससे मिलने के लिए व्याकुल हैं और वह चाहता है कि उसकी प्रेमिका एक आर ज़रूर ही उससे मिले। 


प्रश्न4: दोनों कविता में किस अलंकार का प्रयोग किया गया है?

उत्तर: दोनों कविताओं में प्रश्न अलंकार , रूपक अलंकार , अनुप्रास अलंकार , श्लेष अलंकार , पुनरुक्ति अलंकार ,आदि का सहज रूप से वर्णन किया गया है। 


प्रश्न5: कवि प्रथम कविता किसको सम्बोधित करके लिखते हैं ?

उत्तर: कवि अपनी प्रियसी सुजान को सम्बोधित करते हुए उसकी याद में अपनी पहली कविता लिखते हैं। 


प्रश्न6: कवि क्यों दुखी है ?

उत्तर: कवि अपनी प्रेमिका सुजान को बुला बुलाकर परेशान हो गया लेकिन उसकी प्रेमिका का कोई भी जवाब नहीं आया है क्यूंकि वह अनसुनी कर रही है। अब कवि ने यह निश्चय किया है कि वह चुप रहेगा। उसका हृदय तो उसको पुकारता ही रहेगा लेकिन वह कुछ बोलेगा नहीं। उसे विश्वास है कि एकदिन उसके हृदय की पुकार से उसकी प्रेमिका का दिल ज़रूर पिघलेगा और वह उसकी पुकार सुन लेगी। कवि को ऐसा लगता है कि अब उसके प्राण निकलने वाले हैं। 


प्रश्न7: कवि घनानंद को ऐसा क्यों लगता है कि उसके प्राण निकलने ही वाले हैं ?

उत्तर: कवि घनानंद को ऐसा इसलिए लगता है क्यूंकि यह अपनी प्रेमिका के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहा है लेकिन अब यह सीमा समाप्त होने वाली है और कवि के प्राण निकलने ही वाले हैं। वह कवि के सभी संदेशों को सम्मानपूर्वक रख लेती है परन्तु दर्शन देने नहीं आती है। उसकी झूठी बातों पर विश्वास करके कवि घनानंद उदास हो गया है और इसलिए उसे ऐसा लगता है कि उसकी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इसलिए उसे ऐसा लगता है कि ा तो उसके प्राण निकलने ही वाले हैं। 


 प्रश्न8: दोनों कवित्त  कैसे विशेष है ?

 उत्तर: प्रथम कवित्त के कवि प्रेमिका के वियोग के मरने की स्थिति में चला गया है। ब्रजभाषा की कोमल कान्त पदावली का प्रयोग किया गया। है पुनरुक्ति प्रकाश , अनुप्रास ,स्लेश अलंकारों का सहज रूप से वर्णन किया गया है। वियोग वर्णन में मार्मिकता है , करुण रास विद्यमान है। दुसरे कवित्त में में ब्रजभाषा का प्रयोग किया गया है। अनुप्रास और प्रश्न अलंकार विद्यमान है। श्रृंगार के विरह पक्ष का मार्मिक वर्णन। है नायक के असीम प्रेम  वर्णन किया गया है।  


यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


प्रश्न9:कवि  मौन होकर प्रेमिका के कौन-से प्रेम पालन को देखना चाहता है ?

उत्तर: कवि अपनी प्रेमिका के न मिलने से व्याकुल है। वह उसकी बातों को सुनकर भी अनसुना कर देती है। वह अब अपने हृदय से उसे बुलाते हैं और मुँह से मौन रहते हैं। वह अब यह देखना चाहते हैं कि उसकी ख़ामोशी तथा ह्रदय की पुकार का उनकी प्रेमिका पर क्या असर होता है। वह कब तक उसे न भूलने की अपनी प्रतिज्ञा पर अड़े रहती है। उसे विश्वास है कि उसके दिल की पुकार उसकी प्रेमिका को बोलने पर मजबूर कर देगी। 


प्रश्न10: दूसरे सवैये में कवि ने किसका वर्णन  किया है ?

उत्तर: दूसरे सवैये में कवि अपनी प्रेमिका द्वारा प्रेम पत्र बिना पढ़े फाड़ देने पर अपने मन की बात कहता है कि उसने हृदय रुपी प्रेम पत्र में अपने हृदय के सारे प्रेम भावों को निचोड़कर उस पत्र में डाला था। लेकिन उसने इतनी आसानी से उस पत्र को फाड़ दिया। जिससे कवि का दिल पूरी तरह से टूट गया है। इस सवैये में कवि ने अपनी वेदना को व्यक्त किया है।

 

आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!


Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)