Meera ke Pad Important Questions | Class 10 Hindi Meera ke Pad Important Questions | मीरा के पद Class 10 Question Answer

2

Meera ke Pad Important Questions |Class 10 Hindi Meera ke Pad Important Questions | मीरा के पद Class 10 Question Answer 


प्रश्न 1. मीरा के आराध्य देव कौन हैं ?

उत्तर - मीरा के आराध्य देव श्रीकृष्ण हैं|


प्रश्न 2. कृष्ण ने किसकी लाज बचाई थी?

उत्तर - कृष्ण ने दौपदी की लाज बचाई थी|


प्रश्न 3. भक्त की रक्षा हेतु भगवान ने कौन –सा अवतार लिया था?

उत्तर - भक्त की रक्षा हेतु भगवान ने नरसिंह अवतार लिया था |


प्रश्न 4. मीराबाई ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किस प्रकार किया है ?

उत्तर - मीराबाई ने कृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहा है कि उनके मस्तक पर मोर के पंखों से बना सुंदर मुकुट शोभायमान हो रहा है |उनके गले में वनफूलों से बनी हुई माला सुशोभित हो रही है |वे पीले वस्त्र पहनकर मुरली बजाते हुए गाय चरा रहे हैं |


प्रश्न 5. पहले पद में मीरा ने प्रभु से अपनी पीड़ा हरने की विनती किस प्रकार की है ?

उत्तर : मीरा स्वयं को हरि का जन बताती हैं, इसलिए प्रभु को उनकी पीड़ा हरनी चाहिए |मीरा प्रभु को उनके उस रूप का स्मरण कराती हैं ,जिसमे वे रक्षक बनकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और उनके कष्ट हरते हैं | उदाहरण के लिए: द्रौपदी की लाज बचाना,भक्त प्रह्लाद की रक्षा करना,डूबते हुए हाथी को बचाना आदि| मीरा ने हरि से अपना उद्धार करने की गुहार लगाई है |


 यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


प्रश्न 6. दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी क्यों करना चाहती हैं?

उत्तर - दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी इसलिए करना चाहती हैं,क्योंकि वह दिन-रात कृष्ण के पास रहकर उनके दर्शन करना चाहती हैं |वह उनकी भक्त हैं|वह उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके बाग-बगीचे में काम करना चाहती हैं,ताकि श्रीकृष्ण यह सब देखकर प्रसन्न हो सकें और मीरा को उनकी कृपा प्राप्त हो सके |


प्रश्न 7. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए |

हरि आप हरो जन री भीर|

द्रोपदी री लाज राखी,आप बढ़ायो चीर |

भगत कारण रूप नरहरि,धर् यो आप सरीर |

उत्तर - मीराबाई श्रीकृष्ण से प्रार्थना करती हैं कि हे ईश्वर!केवल आप ही इस दासी के कष्टों को दूर कर सकते हैं|आपने ही द्रौपदी की साड़ी को बढ़ाकर उसे अपमानित होने से बचाया था|आपने नरसिंह अवतार लेकर प्रह्लाद को बचाया | आपने डूबते हुए हाथी को बचाया |प्रस्तुत पंक्तियों में मीरा का दास्य-भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है |प्रस्तुत पंक्तियाँ गेयात्मक हैं |


प्रश्न 8. कृष्ण की चाकरी करने से मीरा को कौन–कौन से तीन लाभ मिल सकेंगे?

उत्तर - कृष्ण की चाकरी करने से मीरा को तीन लाभ होंगे|वह कृष्ण के नित्य दर्शन पा सकेंगी|वह चाहती हैं कि वृन्दावन की गलियों में कृष्ण की लीला का यशोगान करें |उनकी तीसरी और अंतिम इच्छा है कि किसी प्रकार उन्हें श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त हो जाए |अपने इन्हीं तीन इच्छाओं को उन्होंने तीन लाभ बताया है|


प्रश्न 9. मीरा ने अपने पदों में प्रभु के प्रति अपनी भावनाऍ कैसे व्यक्त की हैं?

उत्तर - मीरा ने अपने पदों में अपने आराध्य देव के प्रति अनन्य भक्ति-भाव को व्यक्त किया है |उनके गिरधर गोपाल हमेशा अपने भक्तों पर दया-भाव रखते हैं| मीरा भी इसी दया –भाव को पाने की आकांक्षा रखती हैं इसलिए वे दासी बनने को भी तैयार हैं|श्रीकृष्ण के रूप –माधुर्य का वर्णन करते हुए वे भाव-विभोर हो जाती हैं| उन्होंने अपने पदों में कृष्ण से मिलने की अधीरता को व्यक्त किया है जो भक्त की स्थिति को दर्शाती है |


प्रश्न 10. मीरा ऊँचे-ऊँचे महलों और बीच –बीच में बगिया की कल्पना क्यों की है?

उत्तर - मीरा ऊँचे-ऊँचे महलों और बीच-बीच में बगिया की कल्पना इसलिए करती हैं ,क्योंकि वृन्दावन में कृष्ण का भव्य और ऊँचा महल है|वह इस महल के बीचों –बीच सुंदर फूलों से सजी फुलवारी बनाना चाहती हैं ,ताकि जब कृष्ण वहाँ आएँ तो इन फूलों से सजी फुलवारी को देखकर खुश हो जाएँ और मीरा उनके इस मोहित कर देने वाले रूप के दर्शन कर सकें |


 यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


Post a Comment

2Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. Sir, Pariksha me path Pravesh aur kavi/kavitri ke bare me phuchenge?

    ReplyDelete
    Replies
    1. mostly na puchenge par padna achha hoga

      Delete
Post a Comment