Aao Milkar Bachaye Class 11 Imortant Question |Class 11 Aao Milkar Bachaye Imortant Question | आओ मिलकर बचाएँ कविता Class 11 Imortant Question
आओ मिलकर बचाएँ (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)
प्रश्न 1:
आओ, मिलकर बचाएँ-कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।
उत्तर -
इस कविता में दोनों पक्षों का यथार्थ चित्रण हुआ है। बृहतर संदर्भ में यह कविता समाज में उन चीजों को बचाने की बात करती है जिनका होना स्वस्थ सामाजिक परिवेश के लिए जरूरी है। प्रकृति के विनाश और विस्थापन के कारण आज आदिवासी समाज संकट में है, जो कविता का मूल स्वरूप है। कवयित्री को लगता है कि हम अपनी पारंपरिक भाषा, भावुकता, भोलेपन, ग्रामीण संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। प्राकृतिक नदियाँ, पहाड़, मैदान, मिट्टी, फसल, हवाएँ ये सब आधुनिकता का शिकार हो रहे हैं। आज के परिवेश में विकार बढ़ रहे हैं, जिन्हें हमें मिटाना है। हमें प्राचीन संस्कारों और प्राकृतिक उपादानों को बचाना है। वह कहती है कि निराश होने की बात नहीं है, क्योंकि अभी भी बचाने के लिए बहुत कुछ बचा है।
प्रश्न 2:
लेखिका के प्रकृतिक परिवेश में कौन-से सुखद अनुभव हैं?
उत्तर -
लेखिका ने संथाल परगने के प्राकृतिक परिवेश में निम्नलिखित सुखद अनुभव बताए हैं-
1. जगल की ताजा हवा
2. नदियों का निर्मल जल
3. पहाड़ी की शांति
4. गीतों की मधुर धुनें
5. मिट्टी की स्वाभाविक सुगंध
6. लहलहाती फसलें।
प्रश्न 3:
बस्ती को बचाएँ डूबने से-आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर =
बस्ती के डूबने का अर्थ हैं पारंपरिक रीति रिवाजों का लोप हो जाना और मौलिकता खोकर विस्थापन की ओर बढ़ना। यह चिंता का विषय है। आदिवासियों की संस्कृति का लुप्त होना बस्ती के डूबने के समान है।

If you have any doubts, Please let me know