Sabse Khatarnak Class 11 Imortant Question |Class 11 Sabse Khatarnak Imortant Question Answer | सबसे खतरनाक Class 11 Imortant Question

0

Sabse Khatarnak Class 11 Imortant Question |Class 11 Sabse Khatarnak Imortant Question Answer | सबसे खतरनाक Class 11 Imortant Question 

सबसे खतरनाक (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)




प्रश्न 1:
'सबसे खतरनाक' कविता का प्रतिपाद्य बताइए।

उत्तर -
यह कविता पंजाबी भाषा से अनूदित है। यह दिनोदिन अधिकाधिक नृशंस और क्रूर होती जा रही दुनिया की विद्रुपताओं के चित्रण के साथ खौफनाक स्थिति की ओर इशारा करती है, जहाँ प्रतिकूलता से जूझने के संकल्प क्षीण पड़ते जा रहे हैं। पथरायी आँखों-सी तटस्थता से कवि की असहमति है। कवि इस प्रतिकूलता की तरफ विशेष संकेत करता है जहाँ आत्मा के सवाल बेमानी हो जाते हैं। जड़ स्थितियों को बदलने की प्यास के मर जाने और बेहतर भविष्य के सपनों के गुम हो जाने को कवि सबसे खतरनाक स्थिति मानता है।

प्रश्न 2:
सपनों का मर जाना किस प्रकार खतरनाक है?

उत्तर =
सपने जीवन में नए रंग भरते हैं। वे मनुष्य को नया कार्यक्षेत्र देते हैं। जब व्यक्ति के सपने मर जाते हैं तो उसके जीवन का उद्देश्य समाप्त हो जाता है। बिना उद्देश्य के कोई जीवन नहीं होता। इस तरह सपनों के मर जाने से व्यक्ति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है। यह स्थिति जीवन के लिए कभी अच्छी नहीं होती।

प्रश्न 3:
कवि ने किन-किन स्थितियों को बुरा बताया है?

उत्तर =
कवि ने निम्नलिखित स्थितियों को बुरा बताया है।
1. मेहनत की लूट होना।
2 पुलिस की मार पड़ना।
3. बिना किसी दोष के गिरफ्तारी।
4. डर से चुप होना।
5. सही आवाज का दब जाना।
6. विवशता से आक्रोश की दवा कर समय काटते जाना।

प्रश्न 4:
कवि ने वे कौन-कौन सी स्थितियाँ बताई हैं जो सबसे खतरनाक हैं?

उत्तर =
कवि ने निम्नलिखित स्थितियों को सबसे खतरनाक बताया है।
1. मुर्दे जैसी शांति का भर जाना।
2. सपनों का मर जाना।
3. तड़पकर अन्याय को सहन करना।
4. घड़ी का एक बिंदु पर ठहरना।
5. अन्याय देखकर संवेदनहीन होना।
5. ढरें पर जिंदगी चलना।
7. अत्याचार का आँखों में न गड़ना।
8. आत्मा की आवाज को अनसुना करना।


Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)