Class 11 Hindi Aroh Important Questions Chapter 3 - Apu Ke Saath Dhaai Saal | अपू के साथ ढाई साल (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

1

Class 11 Hindi Aroh Important Questions Chapter 3 - Apu Ke Saath Dhaai Saal | अपू के साथ ढाई साल (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)


अपू के साथ ढाई साल (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)




प्रश्न 1:
'अपू के साथ ढाई साल 'संस्मरण का प्रतिपादय बताइए।

उत्तर-
अपू के साथ ढाई साल नामक संस्मरण पथेर पांचाली फ़िल्म के अनुभवों से संबंधित है जिसका निर्माण भारतीय फ़िल्म के इतिहास में एक बड़ी घटना के रूप में दर्ज है। इससे फ़िल्म के सृजन और उनके व्याकरण से संबंधित कई बारीकियों का पता चलता है। यही नहीं, जो फ़िल्मी दुनिया हमें अपने ग्लैमर से चुधियाती हुई जान पड़ती है, उसका एक ऐसा सच हमारे सामने आता है, जिसमें साधनहीनता के बीच अपनी कलादृष्टि को साकार करने का संघर्ष भी है। यह पाठ मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखा गया है जिसका अनुवाद विलास गिते ने किया है। किसी फिल्मकार के लिए उसकी पहली फ़िल्म एक अबूझ पहेली होती है। बनने या न बन पाने की अमूर्त शंकाओं से घिरी फ़िल्म पूरी होने पर ही फ़िल्मकार जन्म लेता है। पहली फ़िल्म के निर्माण के दौरान हर फ़िल्म निर्माता का अनुभव संसार इतना रोमांचकारी होता है कि वह उसके जीवन में बचपन की स्मृतियों की तरह हमेशा जीवंत बना रहता है। इस संसार में दाखिल होना उस बेहतरीन फ़िल्म से गुजरने से कम नहीं है।

प्रश्न 2:
'वास्तुसर्प' क्या होता है। इससे लेखक का कार्य कब प्रभावित हुआ?

उत्तर-
वास्तुसर्प वह होता है जो घर में रहता है। लेखक ने एक गाँव में मकान शूटिंग के लिए किराये पर लिया। इसी मकान के कुछ कमरों में शूटिंग का सामान था। एक कमरे में साउंड रिकार्डिग होती थी जहाँ भूपेन बाबू बैठते थे। वे साउंड की गुणवत्ता बताते थे। एक दिन उन्होंने उत्तर नहीं दिया। जब लोग कमरे में पहुँचे तो साँप, कमरे की खिड़की से नीचे उतर रहा था। इसी डर से भूपेन ने जवाब नहीं दिया।

प्रश्न 3:
सत्यजित राय को कौन-सा गाँव सर्वाधिक उपयुक्त लगा तथा क्यों?

उत्तर-
सत्यजित राय को बोडाल गाँव शूटिंग के लिए सबसे उपयुक्त लगा। इस गाँव में अपू-दुर्गा का घर, अपू का स्कूल, गाँव के मैदान, खेत, आम के पेड़, बाँस की झुरमुट आदि सब कुछ गाँव में या आसपारा मिला।

प्रश्न 4:
लेखक को धोबी के कारण क्या परेशानी होती थी?

उत्तर-
लेखक बोडाल गाँव के जिस घर में शूटिंग करता था, उसके पड़ोस में एक धोबी रहता था। वह अकसर 'भाइयो और बहनो!' कहकर किसी राजनीतिक मामले पर लंबा चौड़ा भाषण शुरू कर देता था। शूटिंग के समय उसके भाषण से साउंड रिकार्डिंग का काम प्रभावित होता था। धोबी के रिश्तेदारों ने उसे सँभाला।

प्रश्न : 5
पुराने मकान में शूटिंग करते समय फिल्मकार को क्या-क्या कठिनाइयों आई?

उत्तर-
पुराने मकान में शूटिंग करते समय फ़िल्मकार को निम्नलिखित कठिनाइयाँ आई-
(क) पुराना मकान खंडहर था। उसे ठीक कराने में काफी पैसा खर्च हुआ और एक महीना का वक्त लगा।
(ख) मकान के एक कमरे में साँप निकल आया जिसे देखकर आवाज रिकार्ड करने वाले की बोलती बंद हो गई।

प्रश्न : 6
'सुबोध दा' कौन थे? उनका व्यवहार कैसा था?

उत्तर-
‘सुबोध दा' 60-65 आयु का विक्षिप्त वृद्ध था। वह हर वक्त कुछ-न-कुछ बड़बड़ाता रहता था। पहले वह फ़िल्मबालों को मारने दौड़ता है, परंतु बाद में वह लेखक को वायलिन पर लोकगीतों की धुनें सुनाता है। वह आते-जाते व्यक्ति को रुजवेल्ट, चर्चिल, हिटलर, अब्दुल गफ्फार खान आदि कहता है। उसके अनुसार सभी पाजी और उसके दुश्मन हैं।


Post a Comment

1Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. your questions are amazing but these are very few so please increase the no. of questions

    ReplyDelete
Post a Comment