Important Questions for Class 9 Hindi – A | Class 9 Hindi – A Sawle sapno ki yaad Extra Questions | साँवले सपनों की याद (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

6

Important Questions for Class 9 Hindi – A | Class 9 Hindi – A Sawle sapno ki yaad Extra Questions | साँवले सपनों की याद (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)


साँवले सपनों की याद (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)






1. लेखक ने सालिम अली की अंतिम यात्रा का वर्णन कैसे किया?

उत्तर 
लेखक के शब्दों में, प्रसिद्ध पक्षी-प्रेमी सालिम अली किसी वन- पक्षी की तरह प्रकृति में विलीन हो रहे थे, जो जिंदगी का  आखिरी गीत गाने के बाद मौत की गोद में जा बसा हो। ऐसा लग रहा था मानो सुनहरे पक्षियों के पंखों पर साँवले सपनों का एक झुंड सवार है और सालिम अली उसका नेतृत्व कर रहे हैं। वे सैलानियों की तरह पीठ पर बोझ लादे अंतहीन यात्रा पर चल पड़े हैं।

2. वृंदावन में कृष्ण की मुरली का जादू हमेशा क्यों बना रहता?

उत्तर
वृंदावन कृष्ण की नगरी के रूप में जाना जाता है। हिंदू तीर्थयात्री यहाँ वर्ष-भर कृष्ण के दर्शन के लिए आते रहते हैं। उन्हें यहाँ की गलियों में कृष्ण की बाँसुरी की मधुर धुन सुनाई पड़ती है। इस प्रकार वृंदावन में कृष्ण की मुरली जादू हमेशा बना रहता है।

3. सालिम अली के अनुसार प्रकृति को किस नजर से देखना चाहिए?

उत्तर
सालिम अली के अनुसार प्रकृति को उसी के नजर से देखना। चाहिए। प्रकृति को अपने आनंद के लिए नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा की दृष्टि से देखना चाहिए। लोग प्रकृति को अपने स्वार्थ पूर्ति का साधन-मात्र मानते हैं, जबकि सालिम अली प्रकृति की सुंदरता बनाए रखने में विश्वास रखते थे।

4. सालिम अली की तुलना टापू से न करके अथाह सागर से क्यों की गई है?

उत्तर
लेखक के अनुसार, सालिम अली ने प्रकृति का सूक्ष्मता से अध्ययन किया था। उनका जीवन देखने में सरल था लेकिन उनका ज्ञान प्रकृति के संबंध में असीम था। उन्होंने किसी सीमा में बंधकर काम नहीं किया बल्कि प्रकृति के हर अनुभव को महसूस किया। उन्हें अथाह सागर की तरह प्रकृति से गहरा प्रेम था। इस प्रकार उन्होंने किसी छोटे टापू की तरह नहीं बल्कि गहरे सागर की तरह खुले संसार में प्रकृति का गहन अध्ययन किया।

Post a Comment

6Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. Sir class 9 pe aur video le ki aayega jade ki maths Ka ya Hindi class 9 sample paper solutions

    ReplyDelete
  2. Best teacher 👍

    ReplyDelete
  3. Good & Thanks

    ReplyDelete
  4. Nice website for 9th student thanku sir

    ReplyDelete
Post a Comment