Sana Sana Hath Jodi Class 10 Question Answer | NCERT Hindi Kritika Chapter Solutions
कक्षा 10 हिंदी कृतिका के प्रसिद्ध यात्रा-वृत्तांत ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ के प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं। यह पोस्ट Class 10 Hindi Question Answer, NCERT Solutions और परीक्षा तैयारी के लिए उपयोगी है। इसमें सिक्किम, गंतोक और हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर सरल भाषा में प्रस्तुत किए गए हैं।
साना-साना हाथ जोड़ि – प्रश्न अभ्यास (NCERT Solutions)
प्रश्न 1. झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था।
झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका के मन में सम्मोहन उत्पन्न कर रहा था वहाँ की सुंदरता ने लेखिका पर जादू सा कर दिया था। वह उसे एकटक देखती रही। उसे इस समय सब कुछ ठहरा सा लग रहा था। लेखिका तिस्ता नदी के किनारे पर बैठकर नदी को निहारने लगती है। उसे अनुभव होने लगता है कि सुख, शांति व सुकून केवल वहीं है।
प्रश्न 2. गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' क्यों कहा गया है?
'मेहनतकश' से तात्पर्य है- कड़ा परिश्रम करने वाले लोग। 'बादशाह' से तात्पर्य है- अपनी इच्छा अनुसार काम करने वाला। गंतोक पहाड़ी स्थल है। पहाड़ी क्षेत्र का जीवन कठिन होता है। अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लोग कड़ी मेहनत से घबराते नहीं है अपितु मेहनत करते हुए मस्त रहते हैं। उन्हें किसी की भी परवाह नहीं होती। इसलिए लेखिका ने इसे मेहनतकश बादशाहों का शहर कहा है।
प्रश्न 3. कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?
श्वेत पताकाएँ किसी बौद्ध धर्म के अनुयायी की मृत्यु पर फहराई जाती है। इन्हें उतारा नहीं जाता, ये स्वयं नष्ट हो जाती हैं। यह बौद्ध धर्म की पहचान भी कही जा सकती हैं। यह बुद्धिस्ट की मृत्यु पर नगर के बाहर विरान स्थल पर 108 पताकाएँ फहराई जाती हैं। रंगीन पताकाएँ किसी काम के शुभारंभ पर फहराई जाती हैं।
प्रश्न 4. जितेन नार्गे ने लेखिका को सिक्किम की प्रकृति, वहाँ की भौगोलिक स्थिति एवं जनजीवन के बारे में क्या महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दीं, लिखिए।
जितेन नार्गे सिक्किम का रहने वाला था। वह ड्राइवर तथा गाइड दोनों का कार्य अकेला करता था। लेखिका ने जितेन नार्गे के साथ ही सिक्किम की यात्रा की थी। नार्गे ने बताया कि गंतोक से युमथांग 149 किलोमीटर दूर है। वह मार्ग खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों से भरा पड़ा है। सिक्किम की सीमा चीन से सटी हुई है। पहले यहाँ राजा का शासन था परंतु अब यह भारत का अंग है। यहाँ बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल भी कम है। यह सब जानकारियाँ नार्गे ने लेखिका को दी।
प्रश्न 5. लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक-सी क्यों दिखाई दी?
धर्म चक्र बौद्ध धर्म से संबंधित है। लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र के विषय में नार्गे ने बताया कि इसे घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं। यह सुनकर लेखिका को लगा कि भारत की आत्माएँ एक जैसी है। विज्ञान ने चाहे कितनी भी प्रगति कर ली हो, लोगों की मान्यताएँ एक जैसी है। यह चाहे पहाड़ी इलाका हो या मैदानी क्षेत्र, लेकिन इन मान्यताओं में कोई अंतर नहीं है।
प्रश्न 6. जितेन नार्गे की गाइड की भूमिका के बारे में विचार करते हुए लिखिए कि एक कुशल गाइड में क्या गुण होते हैं?
एक कुशल गाइड की विशेषता यह है कि उसे उस क्षेत्र का पूर्ण ज्ञान होता है जिसमें वह गाइड का काम कर रहा है। जितेन नार्गे कुशल गाइड है क्योंकि उसे सिक्किम के सहारे पहाड़ी इलाके का पता था। वह छोटी से छोटी जानकारी भी यात्रियों को देता था। जितेन इस दृष्टि से कुशलगढ़ है।
प्रश्न 7. इस यात्रा वृत्तांत में लेखिका ने हिमालय के जिन जिन रूपों का चित्र खींचा है उन्हें अपने शब्दों में लिखिए।
लेखिका की पहाड़ी यात्रा गंतोक से युमथांग जाने के लिए आरंभ होती है। जैसे जैसे वे आगे बढ़ने लगते हैं, ऊँचाई भी बढ़ती जाती है। उन्होंने देखा कि हिमालय का प्राकृतिक दृश्य पल पल में बदलता रहता है। चारों ओर एक गहन शांति फैली हुई है। लेखिका हिमालय के उस चमत्कारी रूप को अपनी आत्मा में समेट लेना चाहती थी। लेखिका को हिमालय कहीं कालीन ओढ़े नजर आता था तो कहीं सफेद चादर ओढ़े। उसे वहाँ परम सत्य का अनुभव हुआ।
प्रश्न 8. प्रकृति के उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है?
प्रकृति के उस विराट स्वरूप को देखकर लेखिका जैसे कहीं खो गई थी। अन्य लोगों के विपरीत वे खामोशी से उस प्राकृतिक सौंदर्य का रसपान करना चाहती थी। वह गगनचुंबी पहाड़ों, दूधिया झरनों और हरियाली के सौंदर्य का एक-एक कतरा अपने में समा लेना चाहती थी।
प्रश्न 9. प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन-कौन से दृश्य हैं झकझोर गए?
प्राकृतिक दृश्यों के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को सड़क के किनारे पहाड़ी औरतों के द्वारा पत्थर तोड़ने के दृश्य झकझोर गए। लेखिका ने देखा कि उस प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्यों से बेपरवाह कुछ अत्यंत सुंदर पहाड़ी औरतें पत्थर तोड़ने में लीन थी और पीठ पर टोकरियों में बच्चे बंधे हुए थे। यह विचार लेखिका को बार-बार झकझोर रहा था कि नदियों, फूलों, वादियों के प्राकृतिक नजारों के बीच कड़ा संघर्ष चल रहा है।
प्रश्न 10. सैलानियों को प्रकृति की अलौकिक छटा का अनुभव करवाने में किन-किन लोगों का योगदान होता है?
सैलानियों को प्रकृति छटा का अनुभव करवाने में अनेक लोगों का हाथ रहता है। उनके लिए वाहनों का प्रबंध करने वाले का महत्त्व रहता है। मार्गदर्शक की भूमिका तो और भी महत्त्वपूर्ण होती है क्योंकि वह सैलानियों को वहाँ की जानकारी के साथ-साथ वहाँ के इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी देकर उनकी यात्रा को रोचक बनाते हैं। इसके अतिरिक्त वहाँ के स्थानीय लोगों व सरकारी रखरखाव के प्रबंध की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है।
प्रश्न 11. "कितना कम लेकर यह समाज को कितना अधिक वापस लौटा देती हैं" इस कथन के आधार पर स्पष्ट करें कि आम जनता की देश की आर्थिक प्रगति में क्या भूमिका है?
निश्चय ही देश की आर्थिक प्रगति में आम जनता की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। देश की महत्त्वपूर्ण योजनाओं को सफल बनाने में आम जनता सहयोग देती है। सड़क निर्माण हेतु पत्थर तोड़ने बहुमंजिला अट्टालिकाएँ खड़ी करने में आम जनता का परिश्रम काम करता है। किंतु जनता के इस कार्य के बदले में उन्हें बहुत कम पैसे मिलते हैं। बड़े बड़े कामों को अंजाम देने वाली इस आम जनता के सहयोग के बिना देश का आर्थिक विकास संभव नहीं है।
प्रश्न 12. आज की पीढ़ी द्वारा प्रकृति के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है इसे रोकने में आपकी क्या भूमिका होनी चाहिए?
आज की पीढ़ी का विकास भौतिक उन्नति तक सीमित है। वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए कुछ भी करने को तत्पर है। हम भूल चुके हैं कि प्रकृति को नष्ट करके हम भी नष्ट हो जाएँगे। वृक्षों की कटाई, नदी के जल का दुरुपयोग तथा कृषि योग्य भूमि का बड़े-बड़े नगर बसाने में, औद्योगिक संस्थान खड़े करने में प्रकृति का संतुलन समाप्त हो जाएगा। हमें प्रकृति को हानि पहुँचाने वाले कार्य नहीं करने चाहिए।
प्रश्न 13. प्रदूषण के कारण स्नोफॉल में कमी का जिक्र किया गया है। प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं, लिखें।
प्रदूषण के कारण सबसे बड़ा दुष्परिणाम तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ना है। प्रदूषण से सारा देश और सामाजिक वातावरण बिगड़ गया है। खेती के अपने कृत्रिम उपायों से जहाँ धरती की उपजाऊ शक्ति नष्ट हो रही है वहीं खराब फसल भी उत्पन्न हो रही है। वायु प्रदूषण से फेफड़ों की बीमारियाँ बढ़ती जा रही है। ध्वनि प्रदूषण से मन की शांति नष्ट हो रही है।
प्रश्न 14. कटाओ पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है। इस कथन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कीजिए।
कटाओ पर प्राकृतिक सौंदर्य जहाँ अनुपम एवं पवित्र था, वहाँ उसका प्रभाव जादू की भांति असरदार था लेखिका उसकी सम्मोहन शक्ति से बच नहीं पाई। वह उसे अपनी आत्मा में समेट लेना चाहती थी। कटाओ को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यदि वहाँ दुकानें खुल जाती तो लोगों की भीड़ बढ़ जाती और वहाँ का सुंदर वातावरण नष्ट हो जाता।
प्रश्न 15. प्रकृति ने जल-संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?
प्रकृति के नियम अनोखे हैं। वह कार्य की व्यवस्था अपने ही ढंग से करती है। उसकी जल-संचय की व्यवस्था भी अत्यंत रोचक है। सर्दियों में बर्फ के रूप में जल संचय होता है। और गर्मियों में जब यात्री प्यास से व्याकुल होते हैं तब यही बर्फ पिघलकर जल-धारा का रूप ले लेती है।
प्रश्न 16. देश की सीमा पर बैठे फौजी किस तरह की कठिनाइयों से जूझते हैं? उनके प्रति हमारा क्या उत्तरदायित्व होना चाहिए?
देश की सीमा पर बैठे फौजी खासकर पहाड़ी क्षेत्रों की सीमाओं पर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहाँ वे बर्फीली हवाओं और तूफान का सामना करते हैं। कहीं-कहीं पर तो कोई वाहन भी नहीं जा सकता, वहाँ फौजी अपना सामान अपनी पीठ पर लादकर ले जाते हैं। हमें अपने फौजियों का सम्मान करना चाहिए।
Tags: Sana Sana Hath Jodi Class 10 Question Answer, NCERT Hindi Kritika Chapter Solutions, Class 10 Hindi Travelogue Notes, Sikkim Gangtok Question Answer, Class 10 Hindi Important Questions, CBSE Hindi Notes, Hindi Kritika Solutions.

Great 😊👍
ReplyDeleteAchaa 🔥
DeleteYaa it's great
Deletenice
DeleteThank You Sir
ReplyDeleteThanku
ReplyDeleteYes
Deletethnx
ReplyDeleteThankyou sir
ReplyDeleteThanks sir
ReplyDeleteHindi Adhyapak
ReplyDeleteजितेन नार्गे कुशल गाइड है क्योंकि उसे सिक्किम के सहारे पहाड़ी इलाके का पता था ans 6 me सहारे galat hai uski jagah sare aana chahiye
ReplyDelete😇😇😊
ReplyDeleteThank you sir
ReplyDeleteThanku sir
ReplyDeleteTHX SIR VERY ANSWERS
ReplyDeleteThanku sir ,this is 👍☺️
ReplyDeleteThank you
ReplyDeleteWah! Kay mahnat h sir
ReplyDeleteDil se selute
*Salute
DeleteThankyou sir 🤩
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteThanks sir it is useful for us
ReplyDeleteSir answer thode aur bade ho sakte the
ReplyDeleteThankyou sir 🤗
ReplyDeletethanks sir ji i love youu
ReplyDeleteThanku master
ReplyDelete