Ncert Class 10 Hindi Chapter Sangatkar Question Answer | Sangatkar Class 10 Hindi Question Answer | संगतकार Class 10 Question Answer

19

Class 10 Hindi संगतकार Question Answer | NCERT Solutions Hindi Kritika Chapter


कक्षा 10 हिंदी के महत्वपूर्ण पाठ संगतकार के अभ्यास प्रश्न-उत्तर यहाँ सरल एवं परीक्षा उपयोगी रूप में दिए गए हैं। यह पोस्ट NCERT Solutions, बोर्ड परीक्षा तैयारी, नोट्स तथा Class 10 Hindi Sangatkar Question Answer खोजने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है।

संगतकार – अभ्यास प्रश्न उत्तर (Class 10 Hindi Exercise Solutions)

प्रश्न 1. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है?
संगतकार के माध्यम से कवि ऐसे लोगों की ओर संकेत करना चाहता है जिनका किसी काम के करने में योगदान तो पूरा होता है किंतु उनका नाम कोई नहीं जानता। सारा श्रेय मुखिया को ही जाता है। समाज में हर व्यक्ति का अपना अपना महत्त्व है। जैसे कोई टीम केवल कैप्टन के प्रयास से नहीं जीतती, अपितु हर खिलाड़ी के प्रयास से जीतती है। अतः जीत का श्रेय हर खिलाड़ी को जाता है।
प्रश्न 2. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं?
संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा नाटक, फिल्म, विभिन्न खेलों की टीम, राजनीति आदि में पाए जाते हैं। वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रमुख वैज्ञानिक के साथ अनेक दूसरे वैज्ञानिक भी काम करते हैं। किंतु सफलता का श्रेय मुख्य वैज्ञानिक को दिया जाता है। कहने का भाव यह है कि उस सफलता का श्रेय सभी शामिल व्यक्तियों को मिलना चाहिए।
प्रश्न 3. संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक गायिकाओं की मदद करते हैं?
संगतकार मुख्य गायक द्वारा आवाज को लंबी खींचने पर उसकी स्थाई पंक्ति अर्थात गीत की टेक को पकड़े रखता है और गीत को बेसुरा नहीं होने देता। जब मुख्य गायक की आवाज थककर बिखरने व टूटने लगती है तो उस समय भी संगतकार उसे शक्ति प्रदान करते हैं।
प्रश्न 4. भाव स्पष्ट कीजिए- और उसकी आवाज में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।
इन सारी प्रक्रिया के दौरान संगतकार की आवाज हमेशा दबी हुई होती है। ज्यादातर लोग इसे उसकी कमजोरी मान लेते होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। वह तो गायक की आवाज को प्रखर बनाने के लिए त्याग करता है और जानबूझकर अपनी आवाज को दबा लेता है।
प्रश्न 5. किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।
समाज में ऐसे अनेक उदाहरण मिल जाते हैं। हम विद्यालय का उदाहरण ले सकते हैं। विद्यालय को विकास के पथ पर ले जाने का श्रेय प्रधानाचार्य को मिलता है जबकि उसमें अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों का भी सहयोग होता है। इसी प्रकार संसार के बड़े-बड़े लोगों का भी उदाहरण दिए जा सकते हैं। जैसे बिल गेट्स, अंबानी, लक्ष्मी मित्तल आदि को ले सकते हैं। इनकी सफलता के पीछे मैनेजमेंट से जुड़ी पूरी टीम होती है। अतः स्पष्ट है कि किसी भी महान व्यक्ति की सफलता में अनेक लोगों का योगदान होता है।
प्रश्न 6. कभी कभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नजर आता है उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
संगतकर की प्रमुख भूमिका यह है कि वह मुख्य गायक का पूरा सहयोग करता है जब भी उसका स्वर टूटने लगता है तो संगतकार उसकी आवाज में अपनी आवाज मिला कर उसे बल देता है। श्रोताओं को इसका पता नहीं चलता। यदि मुख्य गायक बिना संगतकार के गीत गा रहा है तो उसका स्वर बीच-बीच में बिखरता रहता है। संगीतकार ही उसके स्वर को बिखरने से बचाता है।
प्रश्न 7. सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाते हैं तब उसे सहयोगी किस तरह संभालते हैं?
सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाते हैं तो उसके सहयोगी उसे मानसिक तौर पर सहारा देने हेतु अपनी सहानुभूति देते हैं। उसके साथ रहते हुए बार-बार उसकी योग्यताओं का अहसास करवाते रहते हैं ताकि वह पहले से अधिक परिश्रम कर सके। वे अपनी सारी शक्ति उसके लिए लगा देते हैं।

Class 10 Hindi संगतकार Notes | Important Keywords

Sangatkar Class 10 Hindi Question Answer, Class 10 Hindi Kritika Chapter Sangatkar Notes, NCERT Hindi Solutions Class 10, Board Exam Hindi Notes, Sangatkar Poem Explanation, Hindi Kritika Solutions.

यह नोट्स Class 10 Hindi संगतकार Question Answer, NCERT Solutions Hindi तथा बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए उपयोगी हैं।

Post a Comment

19Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. Thanks for this wonderful answers!

    ReplyDelete
  2. wondering for easy explanation and easy answers and here is it seriously when I studied from other channel to understand Hindi but I couldn't after knowing ur channel I feel relieved for Hindi examination so helpful ❤

    ReplyDelete
  3. Sirr apka kabhi Moye Moye hua hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. aap padhlo warna aap ka zarur ho jayega

      Delete
    2. Shi Baat hai 😁😁😂😂

      Delete
  4. Thanks sir , ur great !! 💕🎀

    ReplyDelete
  5. Sir aapke is Kaam ke liye mai apko 2 rupay deta hu ®️®️ ye lijiye

    ReplyDelete
  6. Sir kanyadan chapter bhi add kijiye

    ReplyDelete
    Replies
    1. https://hindiadhyapak1.blogspot.com/2020/01/Kanyadan-abhyas-prashn.html

      Delete
  7. https://hindiadhyapak1.blogspot.com/2020/01/Kanyadan-abhyas-prashn.html

    ReplyDelete
  8. Thank u sir❤️

    ReplyDelete
  9. Amazing explanation 🤌🏻🤩

    ReplyDelete
  10. Sir aap sigma or funny lagte ho😀😄

    ReplyDelete
  11. sir rona agya kasam se itna badiya explanation dekhkar

    ReplyDelete
Post a Comment