Bacche Kaam Par Ja Rahe Hain Question Answer | Class 9th Hindi Bacche Kaam Par Ja Rahe Hain Question Answer | बच्चे काम पर जा रहे हैं Class 9 Question Answer

2

बच्चे काम पर जा रहे हैं Question Answer | Class 9 Hindi Kshitij Notes


कक्षा 9 हिंदी क्षितिज के पाठ ‘बच्चे काम पर जा रहे हैं’ के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ सरल भाषा में दिए गए हैं। यह नोट्स परीक्षा तैयारी और त्वरित पुनरावृत्ति के लिए उपयोगी हैं।

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. कविता की पहली दो पंक्तियों को पढ़ने तथा विचार करने से आपके मन मस्तिष्क में जो चित्र उभरता है उसे लिखकर व्यक्त कीजिए।
सर्दियों में कोहरे से ढकी हुई सड़क पर छोटे बच्चों को काम पर जाते देखना निश्चय से ही चिंता का विषय है क्योंकि उनकी उम्र काम करने की नहीं बल्कि पढ़ने-लिखने और खेलने-कूदने की है। इन बच्चों को देखकर यह प्रश्न उत्पन्न होता है कि उनका बचपन कहाँ चला गया।
प्रश्न 2. कवि का मानना है कि बच्चों के काम पर जाने की भयानक बात को विवरण की तरह न लिखकर सवाल के रूप में पूछा जाना चाहिए कि 'काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे?' कवि की दृष्टि में उसे प्रश्न के रूप में क्यों पूछा जाना चाहिए?
छोटे बच्चों को काम पर भेजने का काम उनके माता-पिता या अभिभावकों का है। उनसे ही इस बात को लेकर प्रश्न पूछना चाहिए कि बच्चे काम पर क्यों जा रहे हैं। यदि बच्चे बचपन से ही काम करना शुरू कर देंगे तो उनके बचपन का क्या होगा। यह समय तो शिक्षा प्राप्त करने और खेलने-कूदने का है। कवि को पता है कि वह लोगों का ध्यान कोई विवरण प्रस्तुत करके नहीं खींच पाएगा। इसलिए समाज में प्रश्न पूछे जाने पर इसका समाधान कोई न कोई खोजेगा।
प्रश्न 3. सुविधा और मनोरंजन के उपकरणों से बच्चे वंचित क्यों है?
बच्चे सुविधाओं और मनोरंजन के उपकरणों से वंचित हैं क्योंकि उनके माता-पिता गरीब हैं और उनके पास रोजगार के अच्छे अवसर नहीं है। वे दिनभर मजदूरी करने के बाद भी भरपेट भोजन तक नहीं जुटा सकते। इसलिए वे बच्चों के लिए खिलौने नहीं खरीद सकते। यही कारण है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ काम करने जाते हैं ताकि वे दो वक्त की रोटी कमा सकें।
प्रश्न 4. दिन-प्रतिदिन के जीवन में हर कोई बच्चों को काम पर जाते देख रहा है। फिर भी किसी को कुछ अटपटा नहीं लगता। इस उदासीनता के क्या कारण हो सकते हैं?
आज आधुनिक युग में प्रत्येक मानव निजी सुखों तक सीमित है। उसके आसपास के लोग सुखी हैं या दुखी, उसे इस बात की चिंता नहीं है। आज सभी लोग स्वार्थ को सामने रखकर सोचते हैं। यही कारण है कि घरों, दुकानों तथा खेतों में छोटे-छोटे बच्चे काम करते हैं। सरकार भी इस दिशा में पर्याप्त रुचि नहीं लेती और माता-पिता भी इसलिए खुश हो जाते हैं क्योंकि उनके बच्चे कुछ कमा कर लाते हैं।
प्रश्न 5. आपने अपने शहर में बच्चों को कब-कब और कहाँ-कहाँ काम करते हुए देखा है?
हमें अक्सर ढाबों, भोजनालयों व चाय की दुकानों पर बच्चे काम करते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा बहुत लोगों के घरों में भी बच्चे काम करने आते हैं। दुकानों पर भी बच्चे मदद करते हैं। कई बच्चे सड़क किनारे छोटी-मोटी चीजें बेचते हुए भी नजर आते हैं।
प्रश्न 6. बच्चों का काम पर जाना धरती के एक बड़े हादसे के समान क्यों है?
बच्चों का बचपन छीनकर उन्हें काम करने के लिए बाध्य करना मानवता के प्रति गंभीर अपराध है। ऐसा करके बच्चों का शोषण किया जाता है। इसे मानवता के प्रति एक बड़ा हादसा कहा जा सकता है क्योंकि इससे उनके विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
Tags: Bachche Kaam Par Ja Rahe Hain Question Answer, Class 9 Hindi Kshitij Notes, NCERT Hindi Solutions, Child Labour Question Answer, Hindi Chapter Notes

Post a Comment

2Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. East or west ashish sir is best16 January 2025 at 22:30

    Sir maja aa gya thankuuuu

    ReplyDelete
  2. Very nice explanation sir keep it up

    ReplyDelete
Post a Comment