Yamraj ki Disha Class 9 Hindi Question Answer | यमराज की दिशा Class 9 Question Answer | Class 9 Hindi Question Answer Yamraj ki Disha

0

Yamraj ki Disha Class 9 Hindi Question Answer | यमराज की दिशा Class 9 Question Answer | Class 9 Hindi Question Answer Yamraj ki Disha


कक्षा 9 हिंदी क्षितिज (Class 9 Hindi Kshitij) के पाठ ‘यमराज की दिशा’ के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ सरल भाषा में दिए गए हैं। यह नोट्स परीक्षा तैयारी, रिवीजन तथा होमवर्क के लिए उपयोगी हैं।

दक्षिण दिशा – प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. कवि को दक्षिण दिशा पहचानने में कभी मुश्किल क्यों नहीं हुई?
कवि की माँ ने उसे बताया था कि मृत्यु के देवता यमराज का घर दक्षिण दिशा की ओर है। इसलिए उसे दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। जब कवि ने अपनी माँ से यमराज के घर का पता पूछा तब माँ ने उसे बताया था कि वह जहाँ भी है, वहाँ से हमेशा दक्षिण दिशा में यमराज का घर है। इसलिए कवि को दक्षिण दिशा पहचानने में कभी मुश्किल नहीं हुई।
प्रश्न 2. कवि ने ऐसा क्यों कहा कि दक्षिण को लाँघ लेना संभव नहीं था?
किसी भी दिशा को लाँघना संभव नहीं है। सभी दिशाएँ अनंत एवं असीम है। अतः कवि के लिए दक्षिण दिशा को लाँघ पाना संभव नहीं था। दूसरे अर्थों में मृत्यु एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। कभी भी कोई व्यक्ति अमर नहीं हुआ है। दक्षिण दिशा को लाँघना अर्थात मृत्यु से छुटकारा पाना न केवल कवि के लिए, अपितु सभी के लिए असंभव है।
प्रश्न 3. कवि के अनुसार आज हर दिशा दक्षिण दिशा क्यों हो गई है?
एक समय था कि लोग यह मानते थे कि दक्षिण दिशा मृत्यु के देवता यमराज की दिशा है लेकिन आज हर दिशा में मौत देखी जा सकती है। हर तरफ ही हिंसा और मृत्यु का तांडव देखा जा सकता है। अब तो यमराज के आलीशान महल हर दिशा में देखे जा सकते हैं। अतः आज हर दिशा दक्षिण दिशा हो गई है।
प्रश्न 4. भाव स्पष्ट कीजिए
सभी दिशाओं में यमराज के आलीशान महल हैं
और वे सभी में एक साथ
अपनी दहकती आँखों सहित विराजते हैं


आज वक्त बदल चुका है और समाज में कई बुराइयाँ घर कर चुकी हैं। कवि को लगता है अब तो हर दिशा में यमराज का घर दिखता है। बड़े बड़े सफेदपोश अपराधी अपनी विशाल अट्टालिकाओं से यमराज की भाँति अपनी दहकती आँखों से आपको घूरते से लगते हैं। कहीं भ्रष्ट पुलिस वाले के रूप में, कहीं भ्रष्ट नेता के रूप में, तो कहीं लालची डॉक्टर के रूप में ये यमराज आपको हर तरह की मौत देने को हमेशा तैयार रहते हैं।
Tags: Yamraj ki Disha Class 9 Hindi Question Answer, Class 9 Hindi Kshitij Notes, NCERT Hindi Class 9 Solutions, Class 9 Hindi Question Answer Yamraj ki Disha, Class 9 Hindi Chapter Notes

Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)