Tatara Vamiro Katha Important Questions | Class 10 Hindi Tatara Vamiro Katha Important Questions | तताँरा वामीरो कथा Class 10 Question Answer
प्रश्न 1. तताँरा वामीरो कहाँ की कथा है?
उत्तर - तताँरा वामीरो निकोबार द्वीप की कथा है।
प्रश्न 2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
उत्तर -लहरों से भीग जाने के कारण वामीरो के ध्यान में खलल आया और वह अपना गाना भूल गई।
प्रश्न 3. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
उत्तर -तताँरा और वामीरो के गाँव की रीति थी कि कोई भी अपने गाँव से बाहर विवाह नहीं कर सकता था।
प्रश्न 4.निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
उत्तर -तताँरा परिचित और अजनबी सबकी एक जैसी मदद करता था। वह ताकतवर होने के बावजूद बड़ा ही शांत और सौम्य था इसलिए निकोबार के लोग तताँरा को पसंद करते थे।
प्रश्न 5.वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर -वामीरो से मिलने के बाद तताँरा की जिंदगी ही बदल गई थी। उसका पूरा दिन उबाऊ हो गया था। किसी काम में उसका मन नहीं लग रहा था। जीवन में पहली बार वह किसी का इंतजार कर रहा था। उसे लग रहा था कि दिन कभी खत्म ही नहीं होगा।
प्रश्न 6.प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?
उत्तर -प्राचीन काल में शक्ति प्रदर्शन और मनोरंजन के लिए पशुओं की लड़ाई का आयोजन करवाया जाता था। कहीं-कहीं पर मनुष्य और पशु की लड़ाई भी होती थी। साथ में नाच और गाने का भी आयोजन होता था। भोज की भी व्यवस्था होती थी।
यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!
प्रश्न 7.तताँरा गुस्से से क्यों भर उठा?
उत्तर -तताँरा गुस्से से इसलिये भर उठा क्योंकि वामीरो की माँ उसका अपमान कर रही थी।वह नहीं चाहता था कि उसके कारण वामीरो को और कोई दुःख मिले। उसे गाँव की रीति पर छोभ था,वहीं अपनी असमर्थता पर खीझ थी।
प्रश्न 8.तताँरा समुद्र-तट पर घूमने क्यों आया था?
उत्तर -दिनभर परिश्रम करने के कारण तताँरा थक गया था ।अपनी थकन मिटने और शांति का अनुभव करने के लिए वह समुद्र –तट पर आया था।
प्रश्न 9. निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?
उत्तर -निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में एक दंतकथा प्रसिद्ध है। जब वो एक ही द्वीप हुआ करता था, तब तताँरा नाम के एक युवक को दूसरे गाँव की वामीरो नाम की युवती से प्रेम हो गया। उन दिनों के नियम के अनुसार उनका विवाह होना संभव नहीं था। दोनों के गाँव वाले इसके खिलाफ थे। अपनी असहाय स्थिति देखकर तताँरा को एक दिन इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी तलवार से द्वीप को दो टुकड़ों में काट दिया। उसके बाद लोगों की आँखें खुलीं और उन्होंने पुराने नियमों को तोड़ दिया।
प्रश्न 10.कहानी के आधार पर आपके मस्तिष्क में गाँव वालों की कैसी छवि बनती है ?
उत्तर -गाँव वाले रुढियों और परम्पराओं के गुलाम हैं ।वे अपनी पुरानी परम्पराओं से बंधे हुए हैं तथा उससे बाहर नहीं निकलना चाहते।जब तताँरा और वामीरो इन रुढियों और परम्पराओं का विरोध करते हुए अपना बलिदान दे देते है तो गाँववालों की आँखें खुलती हैं। वे समझ जाते हैं कि उनके विचारों में परिवर्तन जरुरी है। उन्हें यह भी समझ आ जाता है कि प्रेम किसीधर्मं,जाति,सम्प्रदाय,ऊँच-नीच आदि को नहीं देखता ।
आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!
thankyou sir.. this helps a lot
ReplyDeleteHi
DeleteTHANKS SIR
ReplyDeletesir dantkatha kya hoti hai?
ReplyDeleteThankyou sir a lot
ReplyDeleteis it sufficient for exam
ReplyDeletesir content achha hai but question and answers ka color change kar do, ye colors ankho me chubhte hai
ReplyDeleteBest teacher on youtube
ReplyDeleteThank you sir for all the work you do for all the students
ReplyDelete