Naye Ilake Mein Class 9 Important Questions | Class 9 Hindi Ch Khushbu Rachte Hain Haath Question Answer | Class 9 Hindi Naye Ilake Mein Question Answer | नए इलाके में Class 9 Question Answer | Khushbu Rachte Hain Haath Important Question Answer | खुशबू रचते हैं हाथ Question Answer

6

Naye Ilake Mein Class 9 Important Questions | Class 9 Hindi Naye Ilake Mein Question Answer | नए इलाके में Class 9 Question Answer Khushbu Rachte Hain Haath Important Question Answer | Class 9 Hindi Ch Khushbu Rachte Hain Haath Question Answer | खुशबू रचते हैं हाथ Question Answer 

प्रश्न 1. खुशबू रचते हैं हाथ में कौन-सी समस्या समाज के लिए घातक है?

उत्तर : किसी भी देश के बच्चे ही उसका भविष्य होते हैं। इन बच्चों के बाल मज़दूर के रूप में काम करने से वे पढ़ लिख नहीं सकेंगे। उनके खेलने-कूदने के दिन मज़दूरी करने में बीत रहे हैं। ऐसे में ये बच्चे आजीवन मज़दूर बनकर रह जाएँगे। बाल मज़दूरी की यह समस्या समाज और राष्ट्र के लिए घातक है।


प्रश्न 2. खुसबू रचते हैं हाथ शीर्षक कविता का मूल भाव लिखिए।

उत्तर : इस कविता को लिखने के पीछे कवि का उद्देश्य समाज के निचले तबके द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य प्रकाश में लाना है। कवि सामाजिक और आर्थिक विषमता के प्रति हमें सचेत और जागरूक करना चाहते हैं।


प्रश्न 3. कूड़े-करकट के ढेरों के बाद शब्दों से खुशबू रचने वालों के परिवेश के बारे में क्या पता चलता है?

उत्तर : कूड़े-करकट के ढेरों के बाद’ शब्दों से ‘खुशबू रचने वालों’ के परिवेश के बारे में यह पता चलता है कि वे बहुत ही गंदे स्थानों पर रहते हैं।


प्रश्न 4. खुशबू रचने वालों को गंदे मुहल्ले के गंदे लोग क्यों कहा गया है?

उत्तर : खुशबू रचने वालों को, गंदे मुहल्ले के गंदे लोग इसलिए कहा जाता है कि खुशबू रचने वाले लोग गन्दे मुहल्लों में रहते हैं और स्वयं भी गन्दे होते हैं।


प्रश्न 5. अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने कौन-कौन से निशान याद रखे थे? नए इलाके में कविता के आधार पर उत्तर लिखिए।

उत्तर : अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने निम्न निशान याद रखे थे। पीपल का पेड़, खाली पड़ा प्लॉट या ढहा हुआ मकान तथा एक मंजिला बिना रंग के फाटक वाला मकान।


 यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


प्रश्न 6. खुशबू रचते हैं हाथ कविता में कवि किस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता है और क्यों?

उत्तर : जहाँ अगरबत्तियाँ बनती हैं, वहाँ का माहौल बदबूदार होता है। वे दुनिया की निकृष्टतम बस्तियाँ हैं। इन गंदी बस्तियों में श्रमिक रहते हैं। वहाँ जीने की दशाएँ बेहद खराब हैं तथा श्रमिकों की दीन-हीन दशा की ओर कवि ध्यान आकर्षित करना चाहता है।


प्रश्न 7. व्याख्या कीजिए-

यहाँ स्मृति का भरोसा नहीं

एक ही दिन में पुरानी पड़ जाती है दुनिया

समय बहुत कम है तुम्हारे पास

आ चला पानी ढहा आ रहा अकास

शायद पुकार ले कोई पहचाना ऊपर से देखकर


उत्तर : 1. कवि परिवर्तन के दौर की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहता है कि अब जीवन को स्मृति के सहारे नहीं जिया जा सकता। अब वह कई बार धोखा दे जाती है। यह दुनिया रोज नए रंग बदलती है। यह एक ही दिन में पुरानी पड़ जाती है। यहाँ कुछ भी स्थायी नहीं है।

2. व्यक्ति के पास समय का अभाव है। नई परिस्थितियों में सभी काम में व्यस्त हैं। रोज नए परिवर्तन हो रहे हैं। ऐसे बदलते वातावरण में भी आशा की एक किरण अवश्य रहती है कि सम्भवतः कोई ऊपर से देखकर पहचान कर पुकार ले।


प्रश्न 8. नए इलाके में कविता में कवि ने शहरों की किस विडम्बना की ओर संकेत किया है?

उत्तर : इस कविता में कवि ने शहरों की विडंबना की ओर संकेत किया है कि वहाँ के लोगों के पास समय का सदा अभाव रहता है। वहाँ कोई किसी से जान-पहचान रखना नहीं चाहता। दरवाज़ा खटखटाने पर भी कोई किसी की सहायता करने को तैयार नहीं होता। वहाँ अब पूर्व परिचितों का अकाल-सा पड़ गया है। वहाँ सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। शहरों में पड़ोसी-पड़ोसी को नहीं पहचानता। न उनमें कोई प्रेम भावना तथा न स्नेह होता है।


 आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!



Post a Comment

6Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. 🤮🤮🤮🤮🤧

    ReplyDelete
  2. 🤮🤮🤮🤮🤧

    ReplyDelete
  3. Great work 👍 appreciated

    ReplyDelete
  4. Very good question

    ReplyDelete
  5. Sir aapke vajah se mera hindi midterm me 95 aye hei bina padhai ke sirf aapke video or crash course karke

    ReplyDelete
Post a Comment