Banaras Chapter Class 12 Important Questions | Class 12th Chapter Banaras Important Questions Answer | बनारस Important Questions Answer | Disha 12th Class Hindi Important Questions Answer | Class 12th Hindi Chapter 1 Disha Important Questions Answer | दिशा कक्षा 12 Important Questions Answer
प्रश्न 1. ‘बनारस’ कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - ‘बनारस’ शीर्षक कविता में प्राचीनतम शहर बनारस के सांस्कृतिक वैभव के साथ ठेठ बनारसीपन पर भी प्रकाश डाला गया है। इस शहर के साथ मिथकीय आस्था – काशी और गंगा के सान्निध्य के साथ मोक्ष की अवधारणा जुड़ी है। बनारस में हर काम अपनी ‘रौ’. में होता है। यह बनारस का चरित्र है। आस्था, श्रद्धा, विरक्ति, विश्वास, आश्चर्य और भक्ति का मिला-जुला रूप बनारस है। काशी की अति प्राचीनता, आध्यात्मिकता एवं भव्यता के साथ आधुनिकता का समाहार इस कविता में मौजूद है। बनारस में गंगा, गंगा के घाट, मंदिर और मंदिर के घाटों के किनारे बैठे भिखारियों के कटोरे, जिनमें वसंत उतरता है, का चित्रण ‘बनारस’ कविता में हुआ है।
प्रश्न 2. ‘दिशा’ कविता में कवि ने बच्चे से क्या पूछा? बच्चे ने क्या जवाब दिया?
उत्तर - ‘दिशा’ कविता बाल मनोविज्ञान पर आधारित है। इस कविता में एक बच्चा पतंग उड़ा रहा है। कवि उस पतंग उड़ाते बच्चे से पूछता है- “बच्चे बता, हिमालय किधर है ?” बच्चा बाल सुलभ उत्तर देता है- “हिमालय उधर है, जिधर मेरी पतंग भागी जा रही है।” बच्चे का यही यथार्थ है। हर व्यक्ति का अपना यथार्थ होता है। बच्चा यथार्थ को अपने को अपने ढंग से देखता है। कवि को यह बाल-सुलभ संज्ञान मोह लेता है। हम बच्चों से भी कुछ-न-कुछ सीख सकते हैं।
यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!
प्रश्न 3. वसंत आने पर दशाश्वमेध घाट पर व्यक्ति क्या पाता है?
उत्तर - वसंत खुशियाँ आने का प्रतीक है। बनारस शहर के दशाश्वमेध घाट पर वसंत आने का तात्पर्य है- वहाँ श्रद्धालुओं, भक्तों और पर्यटकों का आना। उनके आने से चारों ओर खुशियों का वातावरण बन जाता है। घाट पर बैठे भिखारियों के कटोरों में दान और भिक्षा के रूप में खुशियाँ आ जाती हैं। व्यक्ति आस्था, भक्ति, श्रद्धा और विश्वास में डूबकर दैविक आशीर्वाद और प्रेरणा पाते हैं तथा अपनी जड़ता खो बैठते हैं।
If you have any doubts, Please let me know