Barahmasa Class 12 Important Question Answer | Class 12 Hindi Barahmasa Important Questions | बारहमासा Class 12 Important Questions Answer

0

Barahmasa Class 12 Important Question Answer | Class 12 Hindi Barahmasa Important Questions | बारहमासा Class 12 Important Questions Answer 


प्रश्न 1. रहस्यवाद में विरह का क्या स्थान है ?

उत्तर - सूफी प्रेममूलक रहस्यवाद में विरह की मार्मिक व्यंजना हुई है। जायसी ने भी नागमती के विरह-वर्णन में इसका चित्रण किया है। विरही प्रियतम (परमात्मा) के विरह में जलता भी है और काँपता भी है। यह विरह उसी परम सत्ता का है। यह लौकिक विरह नहीं है। यह प्रियतम तक पहुँचने का माध्यम है। सारी सृष्टि उसी परम तत्त्व में लीन होने को व्याकुल रहती है और अंततः उसी में मिल जाती है। जायसी ने रहस्यवाद के विभिन्न रूपों को विशेषकर साधनात्मक रहस्यवाद को अत्यंत सरस एवं मधुर बना दिया है।


प्रश्न 2. पूस के महीने में विरहिणी की क्या दशा होती है?

उत्तर - पूस के महीने में भयंकर ठंड पड़ती है। इतनी सर्दी के कारण विरहिणी का पूरा शरीर थर-थर काँपता रहता है। इस मास में सूरज भी ठंड को दूर करने में समर्थ नहीं हो पाता क्योंकि वह दक्षिण दिशा में चला जाता है। विरहिणी अपने प्रियतम को इसलिए बुलाती है ताकि उसकी ठंड दूर हो सको।


प्रश्न 3. फाल्गुन मास में जायसी की विरहिणी नायिका की वेदना-अनुभूति का वर्णन कीजिए।

उत्तर - फागुन मास की झकझोर देने वाली हवाएँ विरहिणी की विरहग्नि को और भी तीव्र कर देती हैं। उसका शरीर सूखकर पीले पत्ते की भाँति हो गया है। उसका शरीर पीला पड़ गया है।


प्रश्न 4. माघ मास नायिका को कैसे व्यथित करता है?

उत्तर - माघ मास में पाला पड़ने लगता है। इसके साथ-साथ वर्षा और ओले भी पड़ने लग जाते हैं। ऐसे में नायिका की विरह-वेदना और अधिक बढ़ जाती है। वह अपने प्रियतम के विरह में व्यथित होकर रोने लगती है। उसे आभास होता है कि अब तो विरह रूपी अग्नि उसे जलाकर नष्ट कर देगी। वह निरंतर दुर्बल होती जाती है।


प्रश्न 5. अगहन मास का नागमती के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर - अगहन मास में अधिक सर्दी होती है इसलिए इस मास की शीतलता नागमती की विरह-वेदना को और अधिक बढ़ा देती है। इस मास में दिन छोटे तथा रातें लंबी होती हैं, इससे वियोग अधिक बढ़ जाता है। रातें लंबी होने के कारण नायिका अपने प्रियतम के वियोग में व्यथित हो जाती है।


यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


प्रश्न 6. होलिका दहन का नायिका पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर - नायिका विरह से पीड़ित है। होलिका दहन देखकर उसे लगता है कि किसी ने उसके शरीर में आग लगा दी है। ऐसे में यदि उसका प्रिय साथ हो तो उसे कोई दुख नहीं होता। वह प्रिय के संग स्वयं को नष्ट करने में नहीं हिचकती।


प्रश्न 7. नायिका क्या-क्या कामनाएँ करती हैं?

उत्तर - नायिका निम्नलिखित कामनाएँ करती हैं –

भौरै और कौवे अपने काले रंग का कारण नायिका के शरीर से उठे धुएँ को बताएँ।

वह चाहती है कि रत्नसेन रूपी सूर्य उसके शरीर को ताप पहुँचाए ताकि विरह रूपी शीत की ठिठुरन कम हो सके।

वह चाहती है कि उसके पंखों को प्रियतम समेटे।

वह अपने शरीर की राख को उस मार्ग पर बिछाना चाहती है जहाँ पर प्रियतम पैर रखते हैं।


   

आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!



Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)