Important Questions CBSE Class 10 Hindi A – मैं क्यों लिखता हूँ? | मैं क्यों लिखता हूँ (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

22

Important Questions CBSE Class 10 Hindi A – मैं क्यों लिखता हूँ? | मैं क्यों लिखता हूँ (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)


मैं क्यों लिखता हूँ (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)





प्रश्न 1.
'मैं क्यों लिखता हूँ।' प्रश्न के उत्तर में अज्ञेय ने क्या कहा है? संक्षेप में लिखिए।

उत्तर.
लेखक 'अज्ञेय' जी ने 'मैं क्यों लिखता हूँ? के उत्तर में कहा है कि वह अपने मन की विवशता को पहचानते हैं। अतः वह लिखकर उससे मुक्ति पाना चाहते हैं। वह इसलिए भी लिखना चाहते हैं, ताकि स्वयं को जान और पहचान सकें। उनके मन में जो विचारों की छटपटाहट व बेचैनी होती है। उससे मुक्ति पाने के लिए वे लिखना चाहते हैं। वे यह भी जानते हैं कि कई बार व्यक्ति प्रसिद्धि पाने, धन अर्जन करने व संपादक की विवशता या दवाब के कारण भी लिखता है। पर वे स्वयं की पहचान करके व अपने विचारों को तटस्थ रखकर सबके समक्ष प्रस्तुत करने व आत्मसंतुष्टि के लिए लिखते हैं।

प्रश्न 2.
'मैं क्यों लिखता हूँ?' प्रश्न के उत्तर में 'अज्ञेय' के किसी एक तर्क का उल्लेख कीजिए।

उत्तर.

'मैं क्यों लिखता हूँ?' के प्रश्न के उत्तर में 'अज्ञेय' ने अनेक तर्क दिए हैं। उनमें से प्रमुख हैं- वह इसलिए लिखते हैं क्योंकि वे स्वयं यह जानना चाहते हैं कि वे क्यों लिखते हैं? लिखकर ही वह अपने मन के अंदर की बेचैनी या भावों को प्रकट करते हैं। वे लिखकर अपने अंदर की छटपटाहट से आज़ादी पाना चाहते हैं। वे तटस्थ रहकर अपने अंदर के विचारों को जानने के लिए लिखते हैं।

प्रश्न 3.
'मैं क्यों लिखता हूँ' निबंध के आधार पर लिखिए कि वैचारिक मतभेदों को भुलाकर दो समुदायों में एक-दूसरे के प्रति आदर की भावना कैसे बढ़ाई जा सकती है।

उत्तर:
वैचारिक मतभेदों को भुलाकर दो समुदायों में एक-दूसरे के प्रति आदर की भावना बढ़ाने के लिए हमें एक दूसरे के विचारों का, एक दूसरे की रीति-रिवाज़ों और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। एक दूसरे के तीज-त्योहार मनाने की स्वतंत्रता का अधिकार प्रत्येक समुदाय को होना चाहिए। जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर किसी में कोई अंतर करना उचित नहीं है। सभी समुदाय के लोगों को समान अवसर प्रदान करना चाहिए। हर समुदाय के लोगों के विचार और सोच में अंतर हो सकता है, परंतु हमें यह भाव त्यागना होगा कि हमारी सोच उससे बड़ी है और उसकी सोच छोटी है। जब हम सभी समुदायों के प्रति मान-सम्मान का, बराबरी का और उनकी स्वतंत्रता का ध्यान रखेंगे, तो सभी मतभेदों को भुलाकर शांति से रह पाएंगे।

प्रश्न 4.
लेखक की आभ्यंतर विवशता क्या होती है? 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आलोक में उत्तर दीजिए।

उत्तर:
लेखक की आभ्यंतर विवशता यह है कि वह स्वयं को पहचानने के लिए लिखता है। लेखक लिखकर अपने मन के अंदर की विवशता को जानना चाहता है। जो विचार उसके अंदर छटपटाहट पैदा कर रहे हैं, उन्हें जानने के लिए लिखता है। लेखक मानता है कि कई बार बाहरी तत्वों जैसे- आर्थिक विवशता, संपादक  का आग्रह प्रसिद्धि पाने या बनाए रखने के लिए भी लिखा जाता है। परंतु लेखक तटस्थ रहकर, आंतरिक विचारों से मुक्ति पाने के लिए अपनी अनुभूति के आधार पर लिखता है।

प्रश्न 5.
'मैं क्यों लिखता हूँ।' पाठ के आधार पर बताइए कि लेखक को लिखने की प्रेरणा कहाँ से प्राप्त होती है।

उत्तर:
मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ में अज्ञेय जी अपनी आंतरिक विवशता को प्रकट करने के लिए लिखते हैं। वे तटस्थ होकर यह देखना चाहते हैं कि उनका मन क्या सोचता है। वे लिखकर मन की बेचैनी और उसकी छटपटाहट से मुक्ति पाने के लिए लिखते हैं। वे स्वयं को जानने और समझने व पहचानने के लिए लिखते हैं। वे यह भी मानते हैं कि कई बार कुछ लेखक आर्थिक कारणों से भी लिखते हैं या कुछ संपादक के दवाव और प्रसिद्धि की कामना के लिए भी लिखते हैं।

प्रश्न 6
'मैं क्यों लिखता है' प्रश्न का लेखक ने क्या उत्तर दिया है। पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।         2012

उत्तर:
लेखक 'अज्ञेय' जी ने 'मैं क्यों लिखता हूँ?' के उत्तर में कहा है कि वह अपने मन की विवशता को पहचानते हैं। अतः वह लिखकर उससे मुक्ति पाना चाहते हैं। वह इसलिए भी लिखना चाहते हैं, ताकि स्वयं को जान और पहचान सकें। उनके मन में जो विचारों की छटपटाहट व बेचैनी होती है, उससे मुक्ति पाने के लिए वे लिखना चाहते हैं। वे यह भी जानते हैं कि कई बार व्यक्ति प्रसिद्धि पाने, धन अर्जन करने व संपादक की विवशता या दवाब के कारण भी लिखता है। पर वे स्वयं की पहचान करके व अपने विचारों को तटस्थ रखकर सबके समक्ष प्रस्तुत करने व आत्मसंतुष्टि के लिए लिखते हैं।

प्रश्न 7.
रचनाकार के लिए अनुभूति के अतिरिक्त बाहरी दबाव भी लिखने के कारण बनते हैं। 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के लेखक पर कौन-कौन से दबाव थे?

उत्तर:
रचनाकार के लिए अनुभूति के अतिरिक्त बाहरी दबाव भी लिखने का कारण बनते हैं। 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ में लेखक के मन में भीतरी विवशता से प्रेरित होकर ऐसी अनुभूति जागृत होती है कि वह अभिव्यक्ति के लिए व्याकुल हो उठता है। इस आंतरिक विवशता या प्रेरणा के अतिरिक्त बाहरी दबाव भी लिखने का कारण बनता है। हिरोशिमा पर लिखी लेखक की कविता उसके आंतरिक एवं बाह्य दवाव का परिणाम है। लेखक ने हिरोशिमा में हुए भीषण नर-संहार की पीड़ा को वहाँ जाने से पहले अनुभव किया था। लेकिन जापान यात्रा के दौरान उन्होंने उस विनाशलीला के दुष्प्रभावों का साक्षात्कार भी किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने हिरोशिमा पर कविता लिखी। यह अभिव्यक्ति उनकी यात्रा के बाद बाह्य दबावों एवं आंतरिक अनुभूति दोनों के कारण से हुई। अतः आंतरिक अनुभूति के साथ बाह्य दवावों में भी लेखक को लिखने के लिए बाध्य किया।

प्रश्न 8.
'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के लेखक ने अपने लिखने का क्या कारण बताया है?

उत्तर:
लेखक 'अज्ञेय' जी ने 'मैं क्यों लिखता हूँ?' के उत्तर में कहा है कि वह अपने मन की विवशता को पहचानते हैं। अतः यह लिखकर उससे मुक्ति पाना चाहते हैं। वह इसलिए भी लिखना चाहते हैं, ताकि स्वयं को जान और पहचान सकें। उनके मन में जो विचारों की छटपटाहट व बेचैनी होती है। उससे मुक्ति पाने के लिए वे लिखना चाहते हैं। वे यह भी जानते हैं कि कई बार व्यक्ति प्रसिद्धि पाने, धन अर्जन करने व संपादक की विवशता या दबाव के कारण भी लिखता है। पर वे स्वयं की पहचान करके व अपने विचारों को तटस्थ रखकर सबके समक्ष प्रस्तुत करने व आत्मसंतुष्टि के लिए लिखते हैं।


Post a Comment

22Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. Kya lekhak wastav me hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. Haa but ab inki death ho gyi hai

      Delete
  2. Same answer baar baar reapat hai sir aisa thodi hota h thoda bahut 19 -20 ka frk hain

    ReplyDelete
  3. I also think the same that almost every question is repeated

    ReplyDelete
  4. Sir please mcq test

    ReplyDelete
  5. Have a great question that's help us a lot for extract based questions which are coming in upcoming board exam 2023/24

    ReplyDelete
  6. Yaar tera superstar desi kalaakar18 February 2024 at 17:38

    Isse MCQs nhi aate hai sirf kshitiz se aate hai

    ReplyDelete
  7. Actually is lesson m jo questions aayenge vo yahi aasakte h kyuki chapter m yhi saari cheeze hi he.

    ReplyDelete
  8. 😂😂😂😂😂😂😂

    ReplyDelete
  9. Sir maja aagya keep it up I love you

    ReplyDelete
  10. Sabhi questions same hn 😂😂 sirf 19 20 ka farq h

    ReplyDelete
  11. utern le lo bhai

    ReplyDelete
  12. Best hindi teacher in the entire world 🌎

    ReplyDelete
  13. Dhanya ho aap
    Aur Dhanyawad bhi

    ReplyDelete
  14. Itne saare questions par uska ans bas ek hai

    ReplyDelete
  15. You are great Hindi teacher that I see few weeks ago. If I found you in starting then my marks will more then now.
    Thanks for your great content.
    Kya app indraprastha convent me ho? Teacher please answer.

    ReplyDelete
Post a Comment