Spiti mein Barish Extra Question Answer-Class 11 Hindi Important Questions स्पीति में बारिश | स्पीति में बारिश (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

0

Spiti mein Barish Extra Question Answer-Class 11 Hindi Important Questions स्पीति में बारिश | स्पीति में बारिश (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)


स्पीति में बारिश (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)





प्रश्न 1:
'स्पीति में बारिश' पाठ का प्रतिपादय बताइए।

उत्तर-
यह पाठ एक यात्रा-वृत्तांत है। स्पीति हिमाचल के मध्य में स्थित है। यह स्थान अपनी भौगोलिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं के कारण अन्य पर्वतीय स्थलों से भिन्न है। लेखक ने यहाँ की जनसंख्या, ऋतु, फसल, जलवायु व भूगोल का वर्णन किया है। ये एक दूसरे से संबंधित हैं। उन्होंने दुर्गम क्षेत्र स्पीति में रहने वाले लोगों के कठिनाई भरे जीवन का भी वर्णन किया है। कुछ युवा पर्यटकों का पहुँचना स्पीति के पर्यावरण को बदल सकता है। ठंडे रेगिस्तान जैसे स्पीति के लिए उनका आना, वहाँ बूंद भरा एक सुखद संयोग बन सकता है।

प्रश्न -2
शिव का अट्टहास नहीं, हिम का आर्तनाद है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-
लेखक बताता है कि पहाड़ के शिखरों पर जो बर्फ जमी होती है, उसे शिव की तेज हँसी का कारण माना जाता है, परंतु स्पीति में यह मान्यता लागू नहीं होती। यहाँ बर्फ कष्टों का प्रतीक है। जीवन में इतने अभाव हैं कि यहाँ दर्द के सिवाय कुछ नहीं है। यही चीख-पुकार, दर्द बर्फ के रूप में जमा हो गया है। 

प्रश्न 3:
स्पीति रेगुलेशन कब पास हुआ? इसके बारे में बताइए।

उत्तर-
स्पीति रेगुलेशन 1873 ई. में ब्रिटिश सरकार के समय पारित किया गया। इसके निम्नलिखित प्रभाव थे-
(क) लाहुल व स्पीति को विशेष दर्जा दिया गया।
(ख) यहाँ ब्रिटिश भारत के अन्य कानून लागू नहीं होते थे।
(ग) स्थानीय प्रशासन के अधिकार नोनो को दिए गए।
(घ) नोनो मालगुजारी को इकट्ठा करता तथा फौजदारी के छोटे-छोटे मुकदमों का फैसला करता था।
(ङ) अधिक बड़े मामले कमिश्नर को भेजे जाते थे।

प्रश्न 4:
बाह्य आक्रमण से स्पीति के लोग अपनी सुरक्षा कैसे करते हैं?

उत्तर-
बाहरी आक्रमण से रक्षा करने के लिए स्पीति के लोग अप्रतिकार का तरीका अपनाते हैं। वे उससे लड़ते नहीं। वे पेड़ का तना पकड़कर या एक-दूसरे को पकड़कर आँख मींचकर बैठ जाते हैं। जब आक्रमणकारी या संकट गुजर जाता है तो वे उठकर वापस आ जाते हैं।

Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)