Aatma ka Taap Class 11 Hindi Question Answer | Class 11 Hindi Chapter Aatma k Taap Question Answer | आत्मा का ताप Class 11 Question Answer

0

Class 11 Hindi Aatma Ka Taap Question Answer | आत्मा का ताप पाठ प्रश्न उत्तर


कक्षा 11 हिंदी के महत्वपूर्ण पाठ ‘आत्मा का ताप’ के प्रश्न उत्तर यहाँ दिए गए हैं। यह सामग्री NCERT Solutions Class 11 Hindi, परीक्षा तैयारी और रिवीजन के लिए उपयोगी है। इस पोस्ट में Aatma Ka Taap Class 11 Question Answer, Hindi Notes और Important Questions को SEO को ध्यान में रखकर शामिल किया गया है।

आत्मा का ताप पाठ – अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. रज़ा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की?
रज़ा के द्वारा अकोला में मिली ड्राइंग अध्यापक की नौकरी को अस्वीकार करने का कारण यह था कि उन्हें बंबई शहर और वहाँ का वातावरण पसंद आया था। अतः वह वहाँ अध्ययन जारी रखना चाहते थे। वहाँ के शहरों में उन्हें अपने पुराने मित्र भी मिल गए थे और बाद में उन्हें एक्सप्रेस ब्लॉक स्टूडियो में डिज़ाइनर की नौकरी मिल गई थी।
प्रश्न 2. बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रज़ा ने क्या क्या संघर्ष किए?
बंबई में रहते हुए रज़ा को एक्सप्रेस ब्लॉक स्टूडियो में डिज़ाइनर की नौकरी मिल गई। यहाँ कड़ी मेहनत करने के पर उन्हें मुख्य डिजाइनर बना दिया गया। वे सुबह दस बजे से शाम छः बजे तक दफ्तर में काम करते। उसके बाद पढ़ाई के लिए मोहन आर्ट क्लब जाते। तत्पश्चात वे अपने भाई के परिचित टैक्सी ड्राइवर के यहाँ जाते थे क्योंकि वहीं पर उन्होंने अपने रहने का प्रबंध कर रखा था। इस तरह से अनेक संघर्ष करते हुए रज़ा ने कला का अध्य्यन किया।
प्रश्न 3. भले ही 1947-48 महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटी हों, मेरे लिए वे कठिन बरस थे- रज़ा ने ऐसा क्यों कहा?
भले ही 1947-48 में महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटी हों परंतु मेरे लिए वे कठिन वर्ष थे। रज़ा ने ऐसा इसलिए कहा कि पहले तो उनकी माँ का स्वर्गवास हो गया। मई 1948 में उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। भारत स्वतंत्र हुआ परंतु उसका विभाजन भी हुआ। छोटी आयु में ही जीवन की जिम्मेदारियाँ आ पड़ी। महात्मा गांधी की हत्या की घटना से भी उनको गहरा दुख हुआ।
प्रश्न 4. रज़ा के पसंदीदा फ्रैंच कलाकार कौन थे?
रजा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकार सेजाँ, वान गॉग, गोगा पिकासो, मतीस, शगाल और ब्रॉक है। इन सब में गोगा पिकासो सबसे ज्यादा पसंदीदा थे क्योंकि उन्हें पिकासो का हर दौर महत्त्वपूर्ण लगता था। उन्हें अन्य कलाकारों से जीनियस लगते थे।
प्रश्न 5. तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है। तुम्हें मालूम होना चाहिए कि चित्र इमारत की तरह बनाया जाता है- आधार, नींव, दीवारें, बीम, छत; और तब जाकर वह टिकता है-यह बात
क) किसने, किस संदर्भ में कही?
यह बात फ्रैंच फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए ब्रेसां ने लेखक के चित्र देखने के बाद कही। वे चाहते थे कि लेखक जितना प्रभावशाली है उतनी प्रतिभा उसकी कला में भी झलके।

ख) रज़ा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?
उसकी टिप्पणी का रज़ा पर गहरा प्रभाव पड़ा। वह बंबई में आलियांस फ्रांसे में फ्रैंच सीखने लगा। फिर उसे फ्रांस जाने के लिए दो वर्ष की छात्रवृत्ति मिली। जिसकी वजह से उसे फ्रांस जाने का मौका मिला।

Aatma Ka Taap Chapter Important Keywords (SEO)

Aatma Ka Taap Class 11 Question Answer, Class 11 Hindi Notes, NCERT Solutions Class 11 Hindi, Aatma Ka Taap Summary, Important Questions Class 11 Hindi, Hindi Chapter Wise Notes, CBSE Class 11 Hindi Study Material.

Tags: Aatma Ka Taap Question Answer, Class 11 Hindi NCERT Solutions, Hindi Notes Class 11, Important Hindi Questions, CBSE Study Material.

Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)