स्पीति में बारिश Class 11 Question Answer | Spiti me Barish Class 11 Question Answer | Class 11 Spiti mein Barish Question Answer

1

स्पीति में बारिश Class 11 Question Answer | NCERT Hindi Solutions


कक्षा 11 हिंदी के पाठ ‘स्पीति में बारिश’ के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं। यह सामग्री NCERT Solutions, CBSE Board Exam Preparation तथा हिंदी साहित्य की बेहतर समझ के लिए उपयोगी है।

स्पीति में बारिश – प्रश्न अभ्यास (NCERT Exercise Solutions)

प्रश्न 1. इतिहास में स्पीति का वर्णन क्यों नहीं मिलता?
इतिहास में स्पीति का वर्णन इसलिए नहीं मिलता क्योंकि दुर्लंघ्य भूगोल इसका बहुत बड़ा कारण है। ऊँचे दर्रों एवं कठिन रास्तों के कारण यहाँ पर पहुँचना अत्यंत कठिन है। आजकल संचार साधनों में सुधार होने के कारण इसके संपर्क में रह सकते हैं किंतु शीत ऋतु में तो यहाँ जाना ही असंभव है। अधिक जानकारी न होने के कारण इतिहास में इसका वर्णन नहीं मिलता।
प्रश्न 2. स्पीति के लोग जीवनयापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते हैं?
दुर्गम घाटियों और ऊँचे पहाड़ स्पीति को दुनिया से अलग करने वाले घटक है। बर्फ पड़ने के कारण यहाँ के लोग वर्ष में 8-9 महीने शेष दुनिया से कटे रहते हैं। उन्हें वर्ष में केवल एक ही फसल मिलती है। उनके पास सर्दी से बचने के साधनों का भी अभाव है। यहाँ पर चलने वाली तेज हवाएँ हाथ, मुँह और शरीर के खुले अंगों पर काँटों की तरह चुभती है। यहाँ लुटेरों का भी खतरा बना रहता है।
प्रश्न 3. लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के 'माने' मंत्र के नाम पर करने के पक्ष में क्यों है?
लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के माने मंत्र के नाम पर करने के पक्ष में इसलिए है क्योंकि 'ओम मणि पद्मे हुँ' बौद्धों का बीज मंत्र है। इसके उच्चारण से करुणा की उत्पत्ति होती है। यहाँ के पहाड़ों पर इस मंत्र का जाप बहुत बार किया गया है। इसलिए लेखक यह नाम इन श्रेणियों को देने के पक्ष में है।
प्रश्न 4. ये माने की चोटियाँ बूढ़े लामाओं के जाप से उदास हो गई है- इस पंक्ति के माध्यम से लेखक ने युवा वर्ग से क्या आग्रह किया है?
इस पंक्ति के माध्यम से लेखक ने युवा वर्ग को स्पीति में आने का आग्रह किया है। यह साहसपूर्ण यात्रा है क्योंकि इसका मार्ग दुर्गम है। युवा वर्ग यहाँ आकर अपनी हिम्मत, उत्साह और साहस का परिचय दे सकते हैं। युवा वर्ग के आने से यहाँ के लोगों की उदासीनता भी भंग हो जाएगी और यहाँ के लोगों का दुख-दर्द भी कम होगा।
प्रश्न 5. वर्षा यहाँ एक घटना है, एक सुखद संयोग है- लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?
लेखक ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि स्पीति में कभी-कभी ही वर्षा होती है। वर्षा की कमी के कारण ही यहाँ अधिक वनस्पति नहीं होती। यहाँ पर केवल 'जौ' की फसल ही मुख्य है। मटर और सरसों को छोड़कर कोई सब्जी नहीं होती। वर्षा की कमी के कारण अधिकतर जमीन/धरती बंजर है। कभी-कभी वर्षा होने के कारण इसे यहाँ सुखद संयोग माना गया है।
प्रश्न 6. स्पीति अन्य पर्वतीय स्थलों से किस प्रकार भिन्न है?
स्पीति मध्य हिमालय में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 13000 फीट है। स्पीति के पहाड़ लाहुल के पहाड़ों से ज्यादा ऊँचे और भव्य हैं। यहाँ बर्फ के जमाव के कारण ठंड की अधिकता है। यह बर्फ गलानेवाली एवं दुख देने वाली है। यहाँ वर्षा न के बराबर है। स्पीति में प्रति वर्गमील चार से भी कम लोग रहते हैं।

Tags: Spiti Mein Barish Class 11 Question Answer, NCERT Class 11 Hindi Solutions, Spiti Valley Hindi Notes, CBSE Class 11 Hindi Chapter Spiti Mein Barish, Class 11 Hindi NCERT Exercise Solutions.

Post a Comment

1Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. Answer should be in point , because
    In point wise easy to learn and more valuable answer , but it is also good but not perfect

    ReplyDelete
Post a Comment