Bharat Mata Class 11 Hindi Question Answer |Class 11 Bharat Mata Question Answer | भारत माता Class 11 Question Answer | Hindi Class 11 Bharat Mata Question Answer

0

Class 11 Hindi Bharat Mata Question Answer | भारत माता पाठ प्रश्न उत्तर


कक्षा 11 हिंदी के महत्वपूर्ण पाठ ‘भारत माता’ के प्रश्न उत्तर यहाँ सरल भाषा में दिए गए हैं। यह सामग्री NCERT Solutions Class 11 Hindi, परीक्षा तैयारी तथा रिवीजन के लिए उपयोगी है। इस पोस्ट में Bharat Mata Class 11 Question Answer और Important Hindi Notes SEO Keywords को ध्यान में रखकर सामग्री तैयार की गई है।

भारत माता पाठ – अभ्यास प्रश्न उत्तर (NCERT Solutions)

प्रश्न 1. भारत के चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?
नेहरू जी अक्सर एक जलसे से दूसरे जलसे में जाते तो भारत की चर्चा करते। वे भारत की चर्चा शहरों में रहने वाले सयाने लोगों की अपेक्षा गाँव में रहने वाले भोले-भाले किसानों से करना चाहते थे क्योंकि गाँव के किसानों का नजरिया सीमित था। वे इस बात को जानते थे कि देश का एक हिस्सा दूसरे से जुदा होते हुए भी एक है।
प्रश्न 2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन सा प्रश्न बार-बार करते थे?
जलसे में पहुँचने पर जब नेहरू जी का स्वागत भारत माता की जय के नारे के साथ किया जाता था तब वहाँ उपस्थित लोगों से नेहरू जी यह प्रश्न करते कि इस नारे का क्या अर्थ है? भारत माता कौन है? जिसकी वे जय करते हैं। उनके द्वारा भारत माता से अभिप्राय धरती है। ऐसा कहने पर नेहरू जी प्रश्न पूछते कि कौन सी धरती? गाँव की धरती, सूबे की धरती या पूरे हिंदुस्तान की धरती? इस प्रकार नेहरू जी भारत माता के विषय में प्रश्न करते रहते।
प्रश्न 3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?
दुनियाभर के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए इसलिए आसान था क्योंकि गाँव के किसान शहर के लोगों की अपेक्षा भोले-भाले तथा सरल स्वभाव के थे। दुनियाभर के बारे में जानने की इच्छा उनमें सीमित थी। गाँव के किसानों में काफी लोग ऐसे थे जिन्होंने महाकाव्य तथा पुराणों को पढ़ रखा था। उनमें कुछ पुराने सिपाही थे जिन्होंने विदेशों में नौकरियाँ की थी। इसलिए उन्हें नेहरू जी की बात आसानी से समझ में आ जाती थी।
प्रश्न 4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या क्या अर्थ लेते थे?
किसान सामान्यतः भारत माता का अर्थ 'धरती' लेते थे।
प्रश्न 5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?
भारत माता के प्रति नेहरू जी की यह अवधारणा थी कि हिंदुस्तान की नदी, पहाड़, जंगल और खेत ये सभी भारत माता है। साथ ही साथ हिंदुस्तान के करोड़ों लोग जो देश में चारों ओर फैले हुए हैं, भारत माता हैं। 'भारत माता की जय' से मतलब भारत के उन सभी लोगों की जय से हैं।
प्रश्न 6. आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?
आजादी से पूर्व किसानों को अंग्रेजी सरकार के अत्याचार सहन करने पड़ते थे जो उनके लिए असहाय बनते जा रहे थे। आजादी से पूर्व किसानों को आर्थिक मंदी, पूँजीपतियों के शिकंजे, जमीदार व महाजन के कड़े लगान और पुलिस के अत्याचार आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

Bharat Mata Chapter Important Keywords (SEO)

Bharat Mata Class 11 Question Answer, Class 11 Hindi Bharat Mata Notes, NCERT Solutions Class 11 Hindi, Bharat Mata Explanation, Important Questions Class 11 Hindi, Bharat Mata Summary Hindi, Hindi Notes Class 11.

Tags: Bharat Mata Class 11 Question Answer, NCERT Hindi Solutions, Class 11 Hindi Notes, Important Questions Hindi, CBSE Hindi Study Material.

Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)