Ghar Ki Yaad Question Answer Class 11 Class 11 Ghar Ki Yaad Question Answer | घर की याद पाठ के प्रश्न उत्तर | घर की याद Class 11 Question Answer

1

Ghar Ki Yaad Class 11 Question Answer | घर की याद कविता प्रश्न उत्तर | NCERT Hindi Aaroh


कक्षा 11 हिंदी आरोह भाग-1 की प्रसिद्ध कविता ‘घर की याद’ के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं। यह पोस्ट NCERT Solutions Class 11 Hindi, परीक्षा तैयारी और रिवीजन के लिए उपयोगी है। इस कविता में कवि ने परिवार, स्मृति और भावनात्मक संवेदना का मार्मिक चित्रण किया है।

घर की याद कविता – अभ्यास प्रश्न (NCERT Solutions)

प्रश्न 1. पानी की रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?
पानी की रात भर गिरने और प्राण-मन घिरने में संबंध है कि कवि को वर्षा ऋतु बहुत प्रिय थी। वर्षा होने पर उसके सामने सभी सदस्यों माँ-बाप, भाई-बहन की याद ताजा हो जाती है। घर से दूर कारावास में होने के कारण घर की याद से कवि बेचैन हो उठता है।
प्रश्न 2. मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?
मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को 'परिताप का घर' इसलिए कहा है क्योंकि उसका एक भाई जेल में है और उसके घर पर दुख का पहाड़ टूट चुका है। इसलिए वह अपने भाई को घर पर न पाकर दुखी थी।
प्रश्न 3. पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा गया है?
कवि कहता है कि उसके पिता वृद्धावस्था में भी कमजोर नहीं हुए। वे प्रतिदिन व्यायाम करते हैं। वे इतने फुर्तीले है कि इस अवस्था में भी दौड़ लगा सकते हैं। वे इतने उत्साही है कि मौत के सामने भी नहीं हिचकते और शेर का सामना करने का हौसला रखते हैं। उनकी आवाज में बादल की गर्जना के समान प्रभाव है। वे अपनी संतान के जरा से दुख से भी व्याकुल हो उठते हैं और उनकी आँखों से आँसू बहने लगते हैं।
प्रश्न 4. निम्नलिखित पंक्तियों में 'बस' शब्द के प्रयोग की विशेषताएँ बताइए।
मैं मजे में हूँ सही है
घर नहीं हूँ बस यही है,
किंतु यह बस बड़ा बस है,
इसी बस से सब विरस है।

कवि ने 'बस' शब्द का प्रयोग करके अनेक बार अलग-अलग अर्थों में करके यमक अलंकार का सुंदर प्रयोग किया है जिससे काव्य-सौंदर्य में वृद्धि हुई है। कवि ने पहली बार 'बस' शब्द का प्रयोग 'केवल' के लिए किया है। दूसरी बार में भी कवि ने 'केवल' अर्थ के लिए ही किया है तथा तीसरी बार और चौथी बार 'बस' शब्द का अर्थ 'विवशता' के लिए किया गया है।
प्रश्न 5. कविता की अंतिम 12 पंक्तियों को पढ़कर कल्पना कीजिए कि कवि अपनी स्थितिमन:स्थिति को अपने परिजनों से छुपाना चाहता है?
कविता की अंतिम 12 पंक्तियों में कवि स्वयं के परिवार से दूर रहने की बेचैन मनःस्थिति अपने परिजनों से छुपाना चाहता है। वह अपने भाई-बहन, माता-पिता को याद करके अपने आप को अंकुश रखने की कोशिश करता है लेकिन फिर भी उसकी आँखों से अश्रु धारा बह ही जाती है। इन बातों को याद करके कवि अपने मन को धैर्य देता है और अपना समय सूत कातने, साहित्य लिखने व पढ़ने में व्यतीत करना चाहता है। लेकिन अपनी सारी स्थिति से कवि अपने परिजनों को अवगत नहीं करवाना चाहता।
Tags: Ghar Ki Yaad Class 11 Question Answer, NCERT Class 11 Hindi Aaroh Solutions, Class 11 Hindi Poetry Notes, Hindi Study Notes CBSE, Ghar Ki Yaad Kavita Explanation.

Post a Comment

1Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment