Meera Ke Pad Class 11 Question Answer | Class 11 Meera Ke Pad Question Answer | मीरा के पद Class 11 | Hindi Class 11 Meera Ke Pad Question Answer

7

Meera Ke Pad Class 11 Question Answer | NCERT Solutions Hindi Antra Chapter


कक्षा 11 हिंदी के पाठ मीरा के पद के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ दिए गए हैं। यह पोस्ट NCERT Solutions Class 11 Hindi, बोर्ड परीक्षा तथा रिवीजन के लिए उपयोगी है। मीरा बाई की भक्ति भावना, काव्य सौंदर्य और प्रतीकात्मक शैली को सरल भाषा में समझाया गया है।

मीरा के पद – प्रश्न अभ्यास (NCERT Solutions)

प्रश्न 1. मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती है? वह रूप कैसा है?
मीरा कृष्ण की उपासना अपने पति के रूप में करती है। उसका कहना है कि गोवर्धन को धारण करने वाले शक्तिशाली पुरुष जिनके सिर पर मोर पंख का मुकुट है, अर्थात श्री कृष्ण ही मेरे पति हैं। श्रीकृष्ण शक्तिशाली भी है और सुंदर भी है।
प्रश्न 2. भावशिल्प-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
(क)
अंसुवन जल सींचि-सीचि, प्रेम-बेलि बोयी
अब त बेलि फैलि गई आणंद-फल होयी

उत्तर-
भाव-सौंदर्य- इस पद में भक्ति की चरम सीमा है। विरह के आँसुओं से मीरा ने कृष्ण-प्रेम की बेल बोयी है। अब यह बेल बड़ी हो गई है और आनंद-रूपी फल मिलने का समय आ गया है।
शिल्प-सौंदर्य-
1. ‘सींचि-सींचि’ में पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार है।
2. सांगरूपक अलंकार है-प्रेम-बेलि, आणंद-फल, असुवन जल
3. राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा है।
4. अनुप्रास अलंकार है-बलि बोयी।
5. संगीतात्मकता है।

(ख)
दूध की मथनियाँ बड़े प्रेम से विलोयी
दधि मथि घृत काढ़ि लियो, डारि दयी छोयी

भाव-सौंदर्य-
इन काव्य पंक्तियों में कवयित्री ने दूध की मथानी से भक्ति रूपी घी निकाल लिया तथा सांसारिक सुखों को छाछ के समान छोड़ दिया। इस प्रकार उन्होंने भक्ति की महिमा को व्यक्त किया है।

शिल्प-सौंदर्य-
1. अन्योक्ति अलंकार है।
2. राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा है।
3. प्रतीकात्मकता है-‘घी’ भक्ति का तथा ‘छाछ” सांसारिकता का प्रतीक है।
4. दधि, घृत आदि तत्सम शब्द हैं।
5. संगीतात्मकता है।
6. गेयता है।
प्रश्न 3. लोग मीरा को बावरी क्यों कहते हैं?
लोग मीरा को बावरी इसलिए कहते हैं क्योंकि उसने अपने घर परिवार को त्यागकर श्री कृष्ण के प्रेम को एकमात्र अपने जीवन का आधार बनाया है। वह साधु की संगति में कृष्ण के जीवन का वृतांत सुनती है। उसने अपने ससुराल की कुल व मर्यादा की चिंता नहीं की तथा नाचने गाने में भी संकोच नहीं किया। उसने रिश्ते नाते को त्यागकर श्री कृष्ण को ही अपना सब कुछ मान लिया है।
प्रश्न 4. विष का प्याला राणा भेज्या, पीवत मीरां हाँसी- इसमें क्या व्यंग्य छिपा है?
राणा ने मीरा को मारने के लिए विष का प्याला भेजा लेकिन श्री कृष्ण की प्रेम दीवानी मीरा ने उसे हँसते हँसते पी लिया। उसे अपने ससुराल में तरह-तरह की यातनाएँ दी जाती थी किंतु मीरा ने उसे उसे हँसते हँसते सहन कर लिया। निंदा और बदनामी का उस पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। कृष्ण प्रेम की दीवानी मीरा को मारने के लिए राणा के द्वारा भेजा गया विष का प्याला अमृत बन गया। वे अपनी सभी कोशिशों के द्वारा भी मीरा को श्री कृष्ण से प्रेम करने से रोक न सके।
प्रश्न 5. मीरा जगत को देखकर रोती क्यों है?
मीरा बाई जगत को देखकर इसलिए रोती है क्योंकि जगत निस्सार है। उसे त्यागकर ही मीरा कृष्ण-प्रेम में रंग सकती है। जगत के बंधन उसे स्वीकार नहीं है तथा संसार के लोग उसे कृष्ण प्रेम से रोकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को देखकर मीरा रोती है।
Tags: Meera Ke Pad Class 11 Question Answer, NCERT Solutions Class 11 Hindi, Meera Bai Pad Explanation, Class 11 Hindi Antra Notes, Meera Bai Bhakti Kavya, CBSE Class 11 Hindi Solutions.

Post a Comment

7Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. No doubt sir . Thanks for everything you did for us.

    ReplyDelete
  2. Very NYC Content sir

    ReplyDelete
  3. thakyou sir....Very impressive content

    ReplyDelete
  4. thank you sir very easy and perfect answers

    ReplyDelete
Post a Comment