Sabse Khatarnak Class 11 Hindi Question Answer |Class 11 Sabse Khatarnak Question Answer | सबसे खतरनाक Class 11 Question Answer

0

सबसे खतरनाक कविता Question Answer | Class 11 Hindi Notes


कक्षा 11 हिंदी के महत्वपूर्ण पाठ ‘सबसे खतरनाक’ के प्रश्न-उत्तर यहाँ सरल भाषा में दिए गए हैं। यह पोस्ट Class 11 Hindi Sabse Khatarnak Question Answer, परीक्षा तैयारी, नोट्स और होमवर्क के लिए उपयोगी है। यहाँ सभी प्रश्न-उत्तर NCERT pattern के अनुसार दिए गए हैं।

सबसे खतरनाक कविता – प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1: कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना।
कवि ने मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना क्योंकि इन तीनों में मीन में आशा व उम्मीद की किरण बची रहती है। इनका प्रभाव सीमित होता है। इन क्रियाओं में प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। इन स्थितियों को बदला जा सकता है। जिस समाज में पारस्परिक सौहाद्र, प्रेम, दया, करुणा आदि भावनाएँ समाप्त हो जाएंगी, वह मृत हो जाएगा।
प्रश्न 2: ‘सबसे खतरनाक’ शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?
‘सबसे खतरनाक’ शब्द के बार-बार, दोहराए जाने से पाठकों का ध्यान खतरनाक बातों की तरफ अधिक आकर्षित होता है। वे समाज की स्थितियों पर गंभीरता से विचार करते हैं। यह शब्द उस विभीषिका की ओर संकेत करता है जो समाज को निर्जीव कर रही है। इसके बार-बार प्रयोग से कथ्य प्रभावशाली ढंग से व्यक्त हुआ है।
प्रश्न 3: कवि ने कविता में कई बातों को ‘बुरा तो है’ कहा है। ‘तो’ के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है?
कवि ने बैठे बिठाए पकड़े जाना, सहमी चुप में जकड़ने, कपट के शोर में सही होते हुए भी दब जाने आदि को बुरा तो है कहा है। ‘बुरा’ शब्द प्रत्यक्ष आरोप लगाता है, परंतु ‘तो’ लगाने से सारा जोर ‘तो’ पर चला जाता है। इसका अर्थ है। कि स्थितियाँ खराब अवश्य है, परंतु उनमें सुधार की गुंजाइश है। साथ ही, यह चेतावनी भी देता है कि अगर इन्हें नहीं सुधारा गया तो भविष्य में हालात और बिगड़ेंगे।
प्रश्न 4: ‘मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना’-इनको सबसे खतरनाक क्यों माना गया है?
‘मुर्दा शांति से भर जाना’ का अर्थ है-निष्क्रिय होना, जड़ हो जाना या प्रतिक्रिया शून्य हो जाना। ऐसी स्थिति बहुत खतरनाक है। ऐसा व्यक्ति सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष नहीं कर पाता। उसके मन में किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं होती। वह जीवित होते हुए भी मृत के समान होता है। ‘हमारे सपनों का मर जाना’ का अर्थ है-कुछ करने की इच्छा समाप्त होना। मनुष्य कल्पना करके ही नए-नए कार्य करता है तथा विकसित होता है। सपनों के मर जाने से हम यथास्थिति को स्वीकार करके स्थिर एवं विचारशून्य हो जाते हैं।
प्रश्न 5: सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है... इन पंक्तियों में ‘घड़ी’ शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।
‘घड़ी’ शब्द के दो अर्थ मिलते हैं। पहला अर्थ जीवन से जुड़ा हुआ है। जीवन घड़ी की तरह चलता रहता है। वह कभी नहीं रुकता। मनुष्य की चाह समाप्त होने पर ही वह जड़ हो जाता है। दूसरा अर्थ है-दिनचर्या यदि व्यक्ति समय के अनुसार स्वयं को बाँध लेता है तो वह यांत्रिक हो जाता है। वह ढर्रे पर चलता है। उसके जीवन में नया कुछ करने का अवकाश नहीं होता।
प्रश्न 6: वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है, जो हर हत्याकांड के बाद आपकी आँखों में नहीं गड़ता?
‘चाँद’ सौंदर्य का प्रतीक है, परंतु हत्याकांड के बाद कोई प्राणी सौंदर्य की कल्पना नहीं कर सकता। हत्या होने पर आम व्यक्ति के मन में आक्रोश उत्पन्न होता है। ऐसी स्थिति में मनुष्य को चाँद आनंद प्रदान करने वाला नहीं लगता। जो लोग ऐसी स्थिति में आनंद लेने की कोशिश करते हैं तो ऐसी संवेदनशून्यता वास्तव में खतरनाक है।

SEO Keywords – Class 11 Hindi Notes

Sabse Khatarnak Kavita Question Answer, Class 11 Hindi Notes, NCERT Class 11 Hindi Solutions, Sabse Khatarnak Poem Explanation, Class 11 Hindi Important Questions, Hindi Study Material.

Tags: Class 11 Hindi Sabse Khatarnak Question Answer, NCERT Hindi Notes, Board Exam Hindi Notes, Hindi Literature Notes.

Post a Comment

0Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)