Class 10 Hindi Top Important Questions, Top Class 10 Hindi Important Questions, Class 10 Hindi Top Question Answer, Class 10 Hindi Ch 7 Top Question Answer, तोप Class 10 Question Answer

1

Class 10 Hindi Top Important Questions, Top Class 10 Hindi Important Questions, Class 10 Hindi Top Question Answer, Class 10 Hindi Ch 7 Top Question Answer, तोप Class 10 Question Answer




 प्रश्न 1. चिड़ियाँ तोप का क्या लाभ उठाती हैं?

उतर – चिड़ियाँ तोप को आराम करने की जगह समझ कर अक्सर उसपर बैठ जाती हैं तथा बात करती हैं। कभी-कभी शैतानी करते हुए वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं, विशेष रूप से गौरैयें।


प्रश्न 2. तोप और चिड़ियाँ किसके प्रतीक हैं?

उतर – तोप अत्याचारी शासन का प्रतीक है। पक्षी स्वतंत्रता का प्रतीक है, जो इस सत्य को प्रकट करता है कि अत्याचारी कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक दिन उसका मुंह बंद हो ही जाएगा।


प्रश्न 3. “तोप” कविता का मुख्य भाव स्पष्ट कीजिए।

उतर – “तोप” कविता इस विचार के बारे में है कि आप कितने भी मजबूत और शक्तिशाली क्यों न हों, एक दिन आपको उत्पीड़कों द्वारा उखाड़ फेंका जाएगा। आपको कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप उन लोगों के वंशज हैं, जिन्होंने आपसे पहले बलिदान दिया है। आपको उन चीजों के लिए आभारी होना चाहिए जो आपके पूर्वजों ने आपको दी हैं और उनके द्वारा दिए गए बलिदानों का सम्मान करना चाहिए।


 यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


प्रश्न 4. “धरोहरों” का क्या महत्व है? ‘तोप” कविता के आधार पर स्पष्ट करते हुए लिखिए।

उतर –  धरोहरों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। यह हमारे पूर्वजों की निशानी है और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। “तोप” कविता में यह कहने का प्रयास किया गया है कि ये तोप हमारी धरोहर है यह हमें इतिहास की याद दिलाती है।, उन गलतियों की याद दिलाती है जिनके कारण हमें गुलामी सहनी पड़ी। ये “तोप” हमें जागरूक बनाती है, ताकि हम इतिहास से सबक ले सकें।


प्रश्न 5. कम्पनी बाग़ में रखी तोप क्या सीख देती है? कविता के आधार पर लिखिए। (CBSE 2019-20)

उतर – कम्पनी बाग़ में रखी तोप यह सीख देती है कि हम भविष्य में ऐसी कोई गलती न करें जो हमने पहले की थी। भविष्य में कोई और ऐसी कंपनी यहाँ पाँव न जमाने पाए जिसके इरादे अच्छे न हों और फिर वही तांडव मचे जिसके घाव अभी तक हमारे दिल में हरे हैं। यह तोप हमें अतीत के बारे में बताती है कि हमारे पूर्वजों से कब, कहाँ क्या चूक हुई?


प्रश्न 6. “जबर’, धज्जे” इत्यादि शब्दों का प्रयोग ‘तोप” कविता की भाषा की किस विशेषता को दर्शाता है?

उतर – “तोप” कविता में “जबर”, “धज्जे” आदि शब्द प्रयुक्त भाषा की सादगी, प्रवाह और महत्व को दर्शाते हैं। कवि ने ऐसे शब्दों का प्रयोग करके तोप की शक्ति तथा उसके विनाशकारी परिणाम को अनायास ही स्पष्ट कर दिया है।


प्रश्न 7. तोप अपना परिचय किस रूप में देती है-अपने शब्दों में लिखिए।

उतर – “तोप पर्यटकों को अपना परिचय देते हुए कहती है कि वह अपने समय में बहुत शक्तिशाली थी। उसने बड़े-बड़े योद्धाओं के हौसले को पराजित किया; उनके टुकड़े-टुकड़े हो गए। उसके पराक्रम के आगे बड़े-बड़े वीर नतमस्तक हो गए।


आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!


प्रश्न 8. क्या “तोप” को साल में दो बार चमकाया जाना पर्याप्त है? क्यों?

उतर – हाँ ‘तोप” जैसे हथियारों को साल में दो बार पॉलिशिंग होती है। ये दो दिन है- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) एवं गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)। ये दोनों दिन गुलामी से आजादी की ओर किए गए हमारे संघर्ष की कहानी बयान करते हैं।


प्रश्न 9. तोप अपना महत्व किस रूप में बताती है?

उतर – तोप पर्यटकों को अपना महत्व बताते हुए कहती है कि अपने जमाने में वह बहुत शक्तिशाली थी। बड़े-बड़े योद्धाओं के हौसले उसने पस्त कर दिए थे; उनके धज्जे उड़ा दिए थे। उसकी शक्ति के आगे बड़े-बड़े वीर नतमस्तक होते थे।


प्रश्न 10. आज विशाल तोप शक्तिहीन है। आप इस बात से कहाँ तक सहमत हैं?

उतर – आज विशाल तोप शक्तिहीन है। यह निष्क्रिय रूप में पर्यटकों के लिए एक धरोहर मात्र मानकर पड़ी हुई है। जिसे लोग देख सकते हैं। अब लोग अधिक जागरूक हैं। आज के लोग अन्यायी और अहंकारी शासकों को जवाब देना जानते हैं, कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, एक दिन उसका सर्वनाश अवश्य होता है| इसलिए उस शक्तिहीन तोप पर अब बच्चे घुड़सवारी करते हैं क्योंकि उसका मुंह बंद हो चुका है।


 यह पेज आपको कैसा लगा ... कमेंट बॉक्स में फीडबैक जरूर दें...!!!


प्रश्न 11. विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल (देखभाल) क्यों होती है? तोप कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उतर – विरासत में मिली चीज़ों की सँभाल (देखभाल) इसलिए होती है क्योंकि ये हमारी धरोहर होती हैं। इससे हमारे इतिहास का परिचय मिलता है।  इन ऐतिहासिक धरोहर को देखने से हमें अपने पूर्वजों की महानता और उनकी उपलब्धि की झलक मिलती है। यह हमें अपने जीवन में अनुसरण करने के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी देता है। जब हम ‘तोप’ को  देखते हैं, तो यह हमें याद दिलाता है कि हमें फिर से वही गलतियाँ नहीं करनी चाहिए, ताकि हमें गुलाम न बनना पड़े।


प्रश्न 12. कंपनी बाग में रखी तोप की क्या विशेषता है? वह कब और क्यों चमकाई जाती है?

उतर – कंपनी बाग में रखी तोप की यह विशेषता है कि कभी अंग्रेजों ने इसका इस्तेमाल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को दबाने के लिए किया था। कुछ समय पश्चात एक दिन ऐसा भी आया कि इसी तोप को अपना मुँह बंद करना पड़ा और अब यह सिर्फ पर्यटकों को देखने के लिए है। आज तोप हमारी विरासत का हिस्सा है। यह साल में दो बार 15 अगस्त और 26 जनवरी को चमकाया जाता है। यह हमें हमारे वीरों और बलिदानों की याद दिलाता है।


प्रश्न 13. “तोप” कविता के आधार पर लिखिए कि विरासत में मिली चीज़ों का महत्व क्यों होता है?

उतर – ‘तोप” कविता के अनुसार तोप जैसी अनेक चीजें जिन्हें हमारे पूर्वजों ने पीछे छोड़ दिया और स्वर्ग चले गए। ये चीजें हमारी विरासत का हिस्सा हैं। इनका हमारे जीवन में बड़ा महत्व है क्योंकि इससे हमें शिक्षा और कुछ हिदायतें मिलती है और ये हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाती रहती है। इन्हे बड़ी हिफाजत से संभाल कर रखा जाता है ताकि आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखें और यह भी जानें कि भारत किसी दूसरे देश का गुलाम नहीं होना चाहिए

आपकी स्टडी से संबंधित और क्या चाहते हो? ... कमेंट करना मत भूलना...!!!

Post a Comment

1Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment