Mere Bachpan Ke Din Imortant Question | Class 9 Hindi Mere Bachpan Ke Din Imortant Question Answer | मेरे बचपन के दिन Class 9 Imortant Question

16

Mere Bachpan Ke Din Imortant Question | Class 9 Hindi Mere Bachpan Ke Din Imortant Question Answer | मेरे बचपन के दिन Class 9 Imortant Question 

मेरे बचपन के दिन (अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न)






1. महादेवी के परिवार में लड़कियों के साथ कैसा व्यवहार होता था?

उत्तर
200 वर्ष पहले तक महादेवी के परिवार में लड़कियों को जन्म लेते ही मार दिया जाता था। महादेवी का जन्म परिवार में कई पीढ़ियों के बाद कुल-देवी दुर्गा की आराधना के बाद हुआ था। लेखिका का पालन-पोषण बड़े ही लाड़-प्यार से हुआ। माता- पिता ने खूब पढ़ाया-लिखाया और किसी प्रकार का कष्ट नहीं होने दिया गया।

2. लेखिका उर्दू-फारसी क्यों नहीं सीख पाईं?

उत्तर
लेखिका के परिवार में बाबा उर्दू-फारसी के अच्छे जानकार थे। वे चाहते थे कि लेखिका भी उर्दू-फारसी सीख ले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब भी मौलवी साहब घर पर सिखाने आते थे, लेखिका चारपाई के नीचे छिप जातीं थीं। उन्हें उर्दू-फारसी सीखने में कोई रुचि नहीं थी। इस प्रकार वह कभी उर्दू-फारसी नहीं सीख पाईं।

3. महादेवी वर्मा की माँ के व्यक्तित्व की विशेषताओं का वर्णन करें। 

उत्तर 
लेखिका महादेवी वर्मा की माँ को हिंदी से बहुत लगाव था। वे पूजा-पाठ भी बहुत करती थीं। वह संस्कृत भी जानती थीं। गीता में उन्हें विशेष रुचि थी। उन्हें लिखने का भी शौक था। वह विशेष रूप से मीरा के पद भी गाती थीं।

4. बेगम साहिबा की चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर
बेगम साहिबा मुसलमान होते हुए भी लेखिका महादेवी जी के परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़ी थीं। वह एक मिलनसार तथा खुले विचारों वाली महिला थी। उन्होंने महादेवी के परिवार के साथ ऐसे संबंध जोड़ लिए थे जैसे वह उन्हीं के परिवार का हिस्सा हो।

Post a Comment

16Comments

If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment